सिनेमा- रैपर हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार का आज तलाक हो गया है। दोनो अब अलग हो गए हैं। हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में पति हनी सिंह से अलग होने की याचिका दायर की थी।
शालिनी तलवार ने तलाक के लिए हनी सिंह ने 10 करोड़ का गुजारा भत्ता मांगा था। लेकिन दोनो के बीच 1 करोड़ में समझौता हुआ और आज दोनो अलग हो गए हैं। हनी सिंह अपनी पत्नी शालिनी तलवार को एक करोड़ जुर्माना का चेक दे चुके हैं।
जाने क्यों हुआ तलाक-
हनी सिंह की पत्नी ने पति हनी सिंह पर उनके साथ मारपीट करने के आरोप लगाए थे। उन्होंने 3 अगस्त को दिल्ली के हजारी कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की थी। उन्होंने हनी सिंह पर आरोप मढ़ा था कि वह उन्हें प्रताड़ित करते हैं उन्होंने उन्हें अपने 10 साल दिए लेकिन बदले में उन्हें सिर्फ प्रताड़ना हासिल हुई। हनी का साथ उनके लिए मानसिक तनाव बन गया है।
पत्नी ने हनी सिंह पर अन्य महिलाओं के साथ रिश्ता रखने के आरोप लगाए थे। हनी सिंह की पत्नी ने कहा था कि वह इंटरनेशनल टूर के जरिए कई अलग अलग महिलाओं के साथ रिलेशनशिप बनाते है। पति ने उनके साथ जानवरों की तरह व्यवहार किया है वह उनसे परेशान हो चुकी है और अब अलग होना चाहती है।