धर्म

Ekadashi 2024 List: 2024 में पड़ने वाली एकादशी की लिस्ट

Ekadashi 2024 List: एक साल में 2024 एकादशी होती हैं। एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। मान्यता है कि एकादशी का व्रत और पूजा करने से दुःख दरिद्रता मिट जाती है। घर में सुख – समृद्धि का आगमन होता है। वही जो व्यक्ति साल की 24 एकादशी का उपवास करता है उसे पापों से मुक्ति मिलती है और मृत्यु के बाद वैकुण्ठ धाम में निवास मिलता है।

आध्यात्मिक ज्ञान की मानें तो एकादशी का व्रत पाप नाशक व्रत है। जिस घर में कोई एक व्यक्ति भी एकादशी का उपवास करता है उसकी कई पीढ़ियों को इसका पुण्य मिलता है। जन्म- जन्मांतर तक के बंधन से व्यक्ति मुक्त हो जाता है और पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। वही आज हम आपको बताने जा रहे हैं साल 2024 में पड़ने वाली सभी 24 एकादशी की तारीख –

पौष माह

सफला एकादशी (कृष्ण पक्ष) – 7 जनवरी 2024
पौष पुत्रदा एकादशी (शुक्ल पक्ष) – 21 जनवरी 2024

माघ माह

षटतिला एकादशी (कृष्ण पक्ष) – 6 फरवरी 2024
जया एकादशी (शुक्ल पक्ष) – 20 फरवरी 2024

फाल्गुन माह

विजया एकादशी (कृष्ण पक्ष) – 6 मार्च 2024
आमलकी एकादशी (शुक्ल पक्ष) – 20 मार्च 2024

चैत्र माह

पापमोचिनी एकादशी (कृष्ण पक्ष) – 5 अप्रैल 2024
कामदा एकादशी (शुक्ल पक्ष) – 19 अप्रैल 2024

वैशाख माह

बरूथिनी एकादशी (कृष्ण पक्ष) – 4 मई 2024
मोहिनी एकादशी – 19 मई 2024

ज्येष्ठ माह

अपरा एकादशी (कृष्ण पक्ष) – 2 जून 2024
निर्जला एकादशी (शुक्ल पक्ष) – 18 जून 2024

आषाढ़ माह

योगिनी एकादशी (कृष्ण पक्ष) – 2 जुलाई 2024
देवशयनी एकादशी (शुक्ल पक्ष) – 17 जुलाई 2024

सावन माह

कामिका एकादशी (कृष्ण पक्ष) – 31 जुलाई 2024
सावन पुत्रदा एकादशी (शुक्ल पक्ष) – 16 अगस्त 2024

भाद्रपद माह

अजा एकादशी (कृष्ण पक्ष)- 29 अगस्त 2024
परिवर्तिनी एकादशी (शुक्ल पक्ष) – 14 सितंबर 2024

अश्विन माह

इंदिरा एकादशी (कृष्ण पक्ष) – 28 सितंबर 2024
पापांकुशा एकादशी (शुक्ल पक्ष) – 13 अक्टूबर 2024

कार्तिक माह

रमा एकादशी (कृष्ण पक्ष)- 28 अक्टूबर 2024
देवउठनी एकादशी (शुक्ल पक्ष) – 12 नवंबर 2024

मार्गशीर्ष माह

उत्पन्ना एकादशी (कृष्ण पक्ष) – 26 नवंबर 2024
मोक्षदा एकादशी (शुक्ल पक्ष) – 11 दिसंबर 2024

Related Posts

1 of 168