धर्म

Dussehra 2023: कब है दशहरा

25
×

Dussehra 2023: कब है दशहरा

Share this article

डेस्क। Dussehra 2023 (दशहरा कब है 2023): दशहरा हिंदुओं का काफी प्रमुख त्योहार है। जिसे कई लोग विजयादशमी (Vijayadashami 2023 Kab Hai) भी बोलते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार दशहरा पर्व (Dussehra Kab Hai) हर साल आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर मनाया जाता है।
मान्यता है ये वही दिन है जब भगवान श्री राम ने लंकापति रावण का वध किया और साथ ही इस दिन देवी दुर्गा ने राक्षस महिषासुर पर विजय भी प्राप्त की थी। भारत में दशहरा त्योहार पर सरकारी छुट्टी दी जाती है (Dussehra Holiday 2023 Date)। आपको बता दें 2023 में दशहरा पर्व 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। जानिए विजयादशमी पर्व का महत्व।

Earthquake in Lucknow: लखनऊ में आया भूकंप

दशहरा कब है 2023 (Dussehra 2023 Date And Time)

दशहरा/विजयादशमी – 24 अक्टूबर 2023
विजय मुहूर्त – 01:58 पी एम से 02:43 पी एम
अपराह्न पूजा का समय – 01:13 पी एम से 03:28 PM
दशमी तिथि प्रारम्भ – 23 अक्टूबर 2023 को 05:44 PM पर
दशमी तिथि समाप्त – 24 अक्टूबर 2023 को 03:14 PM पर
श्रवण नक्षत्र – प्रारम्भ 22 अक्टूबर 2023 को 06:44 PM
श्रवण नक्षत्र – समाप्त 23 अक्टूब 2023 को 05:14 PM

जानिए दशहरा का महत्व (Importance of Dussehra)

पौराणिक मान्यता के अनुसार दशहरा पर्व इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इस दिन भगवान राम ने दस सिर वाले राक्षस रावण को मारा था। यह कहते हैं तभी से इस दिन दस सिरों वाले रावण के पुतले को हर साल दशहरा पर जलाया भी जाता है। जिससे मनुष्य अपने अंदर से क्रोध, लालच, भ्रम, नशा, ईर्ष्या, स्वार्थ, अन्याय, अमानवीयता और अहंकार जैसी बुराईयों का नाश कर पाएं। कुछ स्थानों पर इस त्योहार को विजयादशमी के रूप में भी मानते है , क्योंकि यह पर्व देवी विजया से भी जुड़ा हुआ है। इतना ही नहीं कुछ जगहों पर इस त्यौहार को आयुधपूजा के नाम से भी जाना जाता है।

Surya Grahan 2023: इस तारीख को सूर्य ग्रहण