धर्म

सुबह उठते ही कर लो ये काम चमक उठेगा आपका भाग्य 

7
×

सुबह उठते ही कर लो ये काम चमक उठेगा आपका भाग्य 

Share this article

 

डेस्क। कई बार बहुत मेहनत करने के बाद भी कई लोगों को सफलता नहीं मिल पाती वहीं इनके जीवन में अकसर परेशानियां भी बनी रहती हैं। और ऐसे में आपने लोगों को कहते हुए सुना भी होगा कि मेरी तो किस्मत ही बहुत खराब है।

वहीं कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो काफी मेहनत करते हैं पर फिर भी भाग्य उनका साथ नहीं देता। साथ ही उनके काम बनते बिगड़ने लग जाते हैं। हिंदु धर्म शास्त्रों में इसके बारे में कई उपाय भी बताए गए हैं। वहीं इन उपायों को करने से कुछ ही दिनों में व्यक्ति का भाग्योदय होने लग जाता है आज हम आपको ऐसे ही एक उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं।

सुबह उठते ही करें यह उपाय 

हम आपको जो उपाय बताने जा रहे हैं, वह आपको सुबह उठते ही सबसे पहले करना होगा। यह उपाय आप बिस्तर पर बैठे-बैठे भी करने में सक्षम हैं। सुबह नींद से जागने के बाद अपने दाएं हाथ की उंगली से बाएं हाथ पर इष्ट देव या इष्ट मंत्र को लिखें। उदाहरण के तौर पर अगर आप भगवान शंकर को अपना इष्ट देव मानते हैं तो उनका मंत्र लिखें, वहीं हनुमान जी को मानते हैं तो उनका बीज मंत्र अपने हाथ पर लिख लें।

यह उपाय आपको रोजाना सुबह उठते ही करना होगा जिसे करने के लिए आपको किसी पेन का पेंसिल का इस्तेमाल भी नहीं करना है। उंगली से प्रतीकात्मक तरीके से ही मंत्र को दूसरे हाथ पर भी लिखना है। ज्योतिष के अनुसार, हाथों की रेखाओं में ही आपका भाग्य छिपा हुआ होता है। ये रेखाएं ही इंसान के भविष्य का रिपोर्ट कार्ड तैयार करती हैं। 

अगर आप ऐसे में सुबह के समय भगवान का नाम इन रेखाओं पर लिख देते हैं तो ईश्वर या इष्ट देव आपके भाग्य का हिस्सा बन जाएंगे। वहीं साथ ही जिंदगी में आने वाले संकट भी खुद ही दूर होने लग जाएंगे। ये उपाय करते वक्त मन से भगवान को याद करें वहीं ऐसा करने से आपको इच्छाशक्ति भी हासिल होगी और आपका दिन भी अच्छा गुजरेगा।