धर्म

Chanakya Niti For Success: चाणक्य ने बताएं हैं सफ़लता पाने के अचूक उपाय

 

 

डेस्क। Chanakya Niti: प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए संघर्ष करता है। पर सबको सफलता मिले, यह मुमकिन तो नहीं है। चाणक्य का मानना था कि सफल व्यक्ति वो कहलाता है जो फेल होने के बाद दोबारा प्रयास नहीं करता है और अपनी नीतियों में आचार्य चाणक्य ने कुछ ऐसी बातों का जिक्र किया है जिसका पालन जो भी करता है उसकी असफलता भी सफलता में बदल जाती हैं, तो आइए जानते हैं उन्हीं कुछ नीतियों के बारे में सब कुछ…

जिस व्यक्ति का अपने लक्ष्य से भटकाव हो जाता है, वो कभी उसे हासिल नहीं कर पाता। फिर व्यक्ति चाहे कितनी भी मेहनत करें लें । लेकिन उसके परिणाम सफल नहीं होते हैं और कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जो बिना किसी लक्ष्य के जीवन में दिशाहीन होकर बढ़ते ही रहते हैं। ऐसे लोगों में हमेशा असंतोष का भाव बना रहता है और जो पहले से अपना लक्ष्य निर्धारित करते चलते हैं उन्हें सफलता भी जल्द ही प्राप्त होती है।

चाणक्य के अनुसार परिश्रम का कोई भी दूसरा विकल्प नहीं होता और जो व्यक्ति असफल होने के बावजूद निरंतर प्रयास और परिश्रम करता रहता है, उसे देर से ही सही लेकिन सफलता जरुर से मिलती है। चाणक्य का यह मानना था कि परिश्रम ही व्यक्ति को संकट से भी निकालता है और जो व्यक्ति खाली बैठा रहता है उसे जीवन में कभी कुछ नहीं हासिल नहीं हो पाता है।

चाणक्य का ये मानना था कि व्यक्ति को कठिन समय को अवसर में बदलना आना चाहिए ऐसा करने के लिए व्यक्ति को खुद के प्रति सच्चा होना भी आवश्यक है। वहीं इसके विपरीत परिस्थिति के समय खुद के मन को शांत रखें और धैर्य से कोई भी निर्णय लें साथ ही ऐसे निर्णय लेने से शुभ फल की प्राप्ति होती हैं।

आचार्य चाणक्य के अनुसार जिन लोगों में दूसरों को प्रभावित करने की क्षमता होती है उनके सभी कार्य पूरे भी हो जाते हैं और ऐसे लोग किसी से भी रिश्ता बनाकर अपना काम निकलवा लेते हैं और इनके संपर्क अधिक होते हैं इसलिए जीवन में अवसर भी अधिक प्राप्त होते हैं।

Related Posts

1 of 168