देश– पंजाब के अमृतसर में हिंदुत्ववादी नेता सुधीर सिंह सूरी की हत्या के बाद पंजाब सरकार की कानून व्यवस्था सावालो के घेरे में है। वही अब आम आदमी पार्टी के विधायक ने एक बयान देकर अपनी ही सरकार को कटघरे में उतार दिया है।
आम आदमी पार्टी विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने कहा सुधीर सिंह सूरी की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा, अमृतसर में कानून व्यवस्था ठीक नही है। सब बिखर गया है। सिस्टम सही से नही काम कर रहा है। मैने कई बार कहा है कि अमृतसर में कुछ ठीक नही है। यहां की केस स्टडी करवानी चाहिए।
उन्होंने आगे कहा, मैंने डीजीपी, गृह सचिव और मुख्यमंत्री से बात की थी। लेकिन यह शर्मनाक है कि अभी तक इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। हम जनता के बीच कुछ वादे करने आए थे।
उन्होंने हमपर विश्वास जताया था। लेकिन यह सब हमारे सामने हो रहा है। हमे इसपर शर्म आती है। यह वास्तव में बेहद निराशाजनक है। अमृतसर में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।