देश- उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए शरद पवार के उस बयान पर अपना मत रखा है। जिंसमे उन्होंने कहा था जहां है बीजेपी की सरकार वहाँ के युवाओं को नहीं मिल रही शादी के लिये लड़कियां।
अखिलेश ने ट्वीट करते हुए कहा, भाजपा शासित राज्यों में केवल ‘बेरोज़गार कुंवारे’ ही नहीं है ‘बेरोज़गार बाप’ भी हैं। भाजपा के आने से पहले जिनके पास नौकरियाँ थीं वो भी चली गयी हैं।
बेरोज़गारी भाजपाजनित समस्या है। भाजपा के जाने से ही इसका समाधान होगा… और युवाओं का आक्रोश बता रहा है, अब ये बहुत जल्द होगा।
भाजपा शासित राज्यों में केवल ‘बेरोज़गार कुंवारे’ ही नहीं है ‘बेरोज़गार बाप’ भी हैं। भाजपा के आने से पहले जिनके पास नौकरियाँ थीं वो भी चली गयी हैं।
बेरोज़गारी भाजपाजनित समस्या है। भाजपा के जाने से ही इसका समाधान होगा… और युवाओं का आक्रोश बता रहा है, अब ये बहुत जल्द होगा। pic.twitter.com/kaO4O7mKMw
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 5, 2023
देखें यूजर्स की प्रतिक्रिया-
एक यूजर लिखता है- बीजेपी के सर्वे सर्वा भी कुंवारे ही है तो फिर जैसी सोच वैसा ही काम हो रहा है हम लोगो को कुछ नही चाहिए न फ्री का राशन न GSTमें रियायत हम यूवाओ को रोजगार दो हम खुद ही अपना घर चला लेंगे रियायत राजनेताओं को दीजिए यात्रा भत्ता पेंशन कैंटीन सब कुछ हम लोगो को सिर्फ मेहनत करने का मौका दे।