राजनीति– कांग्रेस के हाथ से अपना हाथ छुड़ाकर गए गुलाम नबी आजाद अब अपनी खुद की पार्टी बनाकर राजनीति में अपनी धमक बनाना चाहते हैं। कांग्रेस नेता लगातार गुलाम नबी द्वारा कांग्रेस छोड़े जाने की आलोचना कर रहे है और उन्हें धोखेबाज बता रहे हैं। वही गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा उन्होंने कांग्रेस ने मुझपर मिशाइल से हमला किया तो मैंने इसके जवाब उन्हें 30 राइफल से दिया। जिससे वह नष्ट हो गए।
जाने गुलाम नबी ने राहुल पर क्या की टिप्पणी-
गुलाम नबी ने यह कहते हुए कांग्रेस का दामन छोड़ दिया की कांग्रेस में अब सलाह तंत्र खत्म हो गया है।।राहुल गांधी की हरकतें बच्चो वाली है। वह उनकी बातें सुनते है जो उनके आगे पीछे घूमते है। अब कांग्रेस में पहले वाली बात नही रही कांग्रेस का नेतृत्व बचकाना हो गया है।
उन्होंने कहा राहुल गांधी ने विपक्ष के महत्व को कम कर दिया है। अब किसी राजनेता पर व्यक्तिगत वार करना आम बात हो गई है। जब राहुल गांधी ने चौकीदार चोर है अभियान की बात की थी। तब मैं हैरान था और कांग्रेस के कई बड़े नेता इस अभियान का हिस्सा नही होना चाहते थे। इसका कारण सिर्फ एक था की इस ओछी राजनीति का उपयोग देश के संवैधानिक पद के लिए किया जा रहा है जो बिल्कुल बचकानी हरकत है।
नबी ने एक सभा को सम्बोधित करते हुए राहुल को इंगित किया और कहा वह सिर्फ सोशल मीडिया के खिलाड़ी हैं। मेरी पहुंच ट्वीटर या कम्प्यूटर तक नही है लेकिन उनकी है। यह इन प्लेटफार्म का उपयोग अपना झूठ पसारने के लिए करते हैं। आगामी समय मे कांग्रेस का भविष्य अंधेरे में जा सकता है।
जाने नबी के बयानों का मतलब-
गुलाम नबी आजाद के बयान से यह स्पष्ट है कि अगर कांग्रेस पार्टी को अपना अस्तित्व जीवित रखना है और पार्टी को मजबूती के साथ खड़े होना है। तो पार्टी को अब अपना नेतृत्व किसी बेहतरीन हाथ मे देना होगा। एक ऐसा हाथ जो गांधी परिवार की कठपुतली न हो और नेतृत्व कर्ता पर गांधी परिवार की हुकूमत न चलती हो। क्योंकि अब न तो जनता राहुल गांधी को कांग्रेस में एक अच्छे लीडर के तौर पर स्वीकार कर रही है और न कांग्रेस के पास कोई ऐसा लीडर है जो जनता की नजर में बैठ जाये और अपने प्रतिद्वंद्वी को टक्कर दे सके।
अगर कांग्रेस वास्तव में अपने अस्तित्व को अब बचाना चाहती है। तो इसका एक मात्र उपाय यही है की गांधी परिवार कांग्रेस का नेतृत्व नए हाथों में सौप दें और कांग्रेस की राजनीति को एक नई दिशा दे।