Local Breaking Newsदेश - विदेश

अमित शाह की सुरक्षा चूक मामले में पुलिस को मिला बड़ा अपडेट

10
×

अमित शाह की सुरक्षा चूक मामले में पुलिस को मिला बड़ा अपडेट

Share this article

डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मुबंई दौरे के दौरान उनकी सुरक्षा चुक मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की माने तो उनके मुताबिक आरोपी हेमंत पंवार मुंबई के धूले का रहने वाला है। वहीं आरोपी ने शाह की यात्रा के दौरान सुरक्षाकर्मियों को आंध्र प्रदेश के एक सांसद का निजी सहायक बताया था और एंट्री पा ली थी। 

बता दें कि अमित शाह बीते सोमवार को मुंबई के लालबाग के राजा के दर्शन करने के लिए यहां पहुंचे थे। इस दौरान एक युवक अपना नाम छूपाकर और सुरक्षा कर्मियों की आँखों मे धूल झोंकने के बाद शाह के आसपास घूम रहा था। वहीं मौके पर मौजूद गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने इस संबंध में मुंबई पुलिस को जानकारी दी थी।  मुंबई पुलिस की माने तो आरोपी ने खुद को एक सांसद का पीए बताया था।

पुलिस ने आरोपी को मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं पुलिस के अनुसार, आरोपी हेमंत पंवार को उन सभी जगहों पर देखा भी गया था, जहां पर भी अमित शाह के कार्यक्रम हुए थे। वहीं अब आरोपी से पूछताछ जारी है।