डेस्क। Shia PG College: शहर के 104 साल पुराने शिया पीजी कालेज को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) ने ए ग्रेड से नवाजा है। वहीं बीते 19 व 20 अक्टूबर को नैक की पियर टीम ने कालेज का दौरा भीं किया और विभागों समेत सभी कार्यालय से जुड़ी चीज़ों का निरीक्षण भी किया।
बुधवार को सुबह नैक की ओर से कालेज को नैक में ए ग्रेड मिलने की जानकारी दी है जिसके बाद कालेज के प्राचार्य से लेकर सभी ने एक दूसरे को बधाई भी दी।
आपको बता दें शिया पीजी कालेज की स्थापना 1919 में हुई थी। वहीं पहली बार कालेज ने अपना नैक मूल्यांकन कराया है। इसके लिए छह महीने से ज्यादा समय से कालेज प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ था। तैयारियों को परखने के लिए मॉक विजिट कराकर कमियां भी दूर करवाई गई थीं। वहीं बीते 19 व 20 अक्टूबर को नैक टीम में शामिल गुजरात नेशनल ला विश्वविद्यालय, गांधीनगर के निदेशक, प्रो संजीवी सांथाकुमार, मेंबर कोआर्डिनेटर व एमईएस अबासाहेब गरवारे महाविद्यालय, पूणे के प्राचार्य प्रो. पंधारीनाथ बुचाड़े ने विभागों, कार्यालय से लेकर सभी व्यवस्थाएं, सुविधाओं को देखा और परखा भी था।
कालेज के प्राचार्य प्रो. शबीहे रज़ा बाकरी ने यह बताया कि हमें नैक से ए प्लस ग्रेड की उम्मीद थी। पर ए ग्रेड मिलना भी कालेज के लिए बड़ी उपलब्धि है। वहीं हम इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षण, गर्वनेंस सहित कई चीजों में काफी बेहतर रहे है। साथ ही शोध के क्षेत्र में कुछ कमी रही और हमारी कोशिश है कि अगले मूल्यांकन तक हम अपनी जो भी कमियां रहीं हैं उन्हें दूर कर लें।
कालेज के मीडिया प्रभारी डा. प्रदीप शर्मा ने यह भी बताया कि कालेज को ए ग्रेड मिलना बड़ी उपलब्धि है। वहीं हमनें तैयारियों में काफी बेहतर करने की कोशिश की। और आगे भी अच्छा करने का प्रयास करेंगे। साथ ही छात्र सुविधाओं से लेकर शिक्षण व्यवस्था सहित चीजों में भी सुधार आएगा।
ये भी जान लीजिए:
हाल ही में बीते दिनों लखनऊ विश्वविद्यालय ने नैक मूल्यांकन कराया था, जिसमें पहली बार विश्वविद्यालय को नैक का ए प्लस प्लस ग्रेड मिला था। वहीं उसी के साथ नेशनल पीजी कालेज ने भी नैक मूल्यांकन कराया था और उन्हें बी प्लस प्लस ग्रेड हासिल हुआ था। लखनऊ विश्वविद्यालय ने हाल ही में सभी कालेजों को नैक मूल्यांकन कराने का निर्देश दिया हैं।