राजनीतिदेश - विदेश

Lok Sabha Election: भाजपा ने जयंत सिन्हा को भेजा कारण बताओ नोटिस 

 

 

Desk। Lok Sabha Election: भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा को कारण बताओं नोटिस जारी कर कई सवाल पूछे है और इस नोटिस पर दो दिन के अंदर अपना रुख स्पष्ट करने का निर्देश भी जारी किया है।

भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और इस नोटिस पर दो दिन के अंदर अपना रुख स्पष्ट करने का निर्देश भी दिया है। पार्टी ने जयंत सिन्हा से पूछा है कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से मनीष जयसवाल को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद से आप न तो चुनाव प्रचार और न ही संगठनात्मक काम में किसी तरह की रुचि ले रहे हैं। आपने चुनाव में अपने मताधिकार का भी प्रयोग नहीं किया और बीजेपी ने धनबाद से विधायक राज सिन्हा को भी नोटिस जारी करा  है।

ये फेस पैक आपको वेडिंग से तुरन्त पहले भी देगा पार्लर वाला ग्लो 

यह बताया जा रहा है कि जयंत सिन्हा टिकट न देने के पार्टी के फैसले से नाराज हो गए हैं और यही कारण है कि उन्होंने चुनाव प्रचार से खुद को दूर कर लिया था। वहीं उनके इसी रवैए को देखते हुए अब पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है और उन्हें दो दिन के अंदर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश भी दिया है।

Petrol-Diesel Prices Today: इंटरनेशनल मार्केट में ये हुई कीमत 

बीजेपी ने जयंत सिन्हा को जारी किए नोटिस में यह लिखा है कि, लोकसभा चुनाव 2024 में जब से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से पार्टी द्वारा मनीष जायसवाल को प्रत्याशी घोषित करा गया है। तब से आप न तो चुनाव प्रचार-प्रसार और न ही संगठनात्मक कामों में रुचि ले रहे हैं। वहीं इसके बावजूद इस लोकतंत्र के महापर्व में आपने अपने मताधिकार का प्रयोग करना भी ठीक नहीं समझा और आपने द्वारा बर्ते गए इस रवैये से पार्टी की छवि को काफी धूमिल किया है।

डिवाइसेज की बैटरी जल्दी जल्दी हो जाती है खत्म, फॉलो करें ये टिप्स

इसी के चलते पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश के बाद जयंत सिन्हा को नोटिस जारी किया गया है और उन्हें इस नोटिस पर 2 दिनों के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश भी दिया गया है।

Related Posts

1 of 894