राजनीतिदेश - विदेशराज्य

Lok Sabha Election: राहुल और प्रियंका को इस सीट से लड़ने की नसीहत 

डेस्क। Lok Sabha Election: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी तथा अमेठी एवं रायबरेली के स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने पिछले दिनों नेतृत्व से एक बड़ा आग्रह किया था कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को इन सीट से चुनाव लड़ना चाहिए।

अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट पर कांग्रेस आज फैसला भी सुना सकती है। सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, अमेठी और रायबरेली सीट से चुनाव भी लड़ सकते हैं। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को ये कहा था कि उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली सीट के लिए पार्टी के उम्मीदवारों के नाम ‘कुछ दिन’ में घोषित किए जाने हैं। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे और विधायक दल की नेता अराधना मिश्रा ने नेतृत्व से यह आग्रह किया कि अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से प्रियंका गांधी वाद्रा को चुनाव लड़ना चाहिए।

HPBOSE HP Board Class 12 Result 2024 Live: जानिए कैसे देखें रिजल्ट

राहुल गांधी 2004 से 2019 तक अमेठी से लोकसभा सदस्य रहे हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। साथ ही राहुल गांधी केरल के वायनाड से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं जहां शुक्रवार को मतदान संपन्न हुआ।

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस बार रायबरेली से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है और वह राजस्थान से राज्यसभा के लिए निर्वाचित भी हुई हैं। उन्होंने दो दशक तक इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि प्रियंका गांधी इस सीट से चुनाव लड़ने वाली हैं।

Lok sabha election: Amit shah के फेक बयान मामले पर केस दर्ज 

अमेठी में पांचवें चरण के लिए 20 मई को मतदान होना है। कांग्रेस अध्यक्ष ने अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट से पार्टी के संभावित उम्मीदवारों के बारे में पूछे जाने पर बोला, कि आपको कुछ दिन और इंतजार करना होगा…जब लोगों से मुझे उम्मीदवारों के नाम मिल जाएंगे तो मैं अधिसूचना पर हस्ताक्षर कर दूंगा, फिर इसकी घोषणा कर दी जाएगी।

Related Posts

1 of 1,644