देश– असम के सांसद बदरुद्दीन अजमल ने हिन्दू लड़कियों को इंगित करते हुए एक ऐसा बयान दिया है। जो विवाद का कारण बन गया है। उन्होंने कहा, हिंदुओ को जनसंख्या वृद्धि के लिए मुस्लिम की नीति अपनानी चाहिए। उन्हें अपनी बेटियों की शादी 18 से 20 साल में करवा देनी चाहिए।
उन्होंने आगे कहा, हिंदुओं की समस्या है कि उनकी जनसंख्या मुस्लिम की तुलना में नहीं बढ़ रही है। इसका कारण यह है वह सही उम्र में शादी नहीं करते हैं। वह दो से तीन अफेयर रखते हैं। लेकिन वह शादी 40 साल में करते हैं।
उन्होंने आगे कहा, वह सही समय पर शादी नहीं करते। 3 से 4 अवैध बीवियां रखते हैं। फिर परिवार में दवाब में शादी करते हैं। अब आप ही बताओ 40 की उम्र में बच्चे कहाँ से पैदा होंगे।
हिन्दू लड़कियों की शादी 18 की उम्र में करनी चाहिए। हमारे समाज मे सही उम्र में शादी होती है जिसके कारण हमारी आबादी बढ़ रही है। उन्होंने हिन्दू लड़कियों को इंगित करते हुए कहा, बंजर ज़मीन पे खेती नहीं होती, फर्टाइल ज़मीन पे होती है।
बीजेपी एमएलए डी कलिता ने अजमल के बयान पर उन्हें सलाह दी है कि वह अपने इन बयानों से सावधान रहें। हिन्दू उनकी यह सब हरकतें बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर उन्हें यह सब करना है तो उन्हें बांग्लादेश चले जाना चाहिए। यह देश भगवान राम और सीता माता का है। यहां बंगलादेशियों के लिए जगह नहीं है। वही हमें मुस्लिम से कुछ भी सीखने की आवश्यकता नहीं है।