skip to content
Categories
राजनीति देश - विदेश

Gujarat Lok Sabha Election 2024 Voting: आज गुजरात करेगा इतने केंद्रीय मंत्रियों का फैसला

 

डेस्क। Gujarat Lok Sabha Election 2024 Voting: गुजरात की 25 लोकसभा सीटों पर मतदान शुरु हो चुका है। इसी चरण के साथ राज्य में लोकसभा चुनाव संपन्न हो जाएगा। चार जून को मतगणना होगी। बता दें गृह मंत्री अमित शाह समेत चार केंद्रीय मंत्री यहीं से चुनावी मैदान में हैं।

Lok sabha election: गुजरात की 25 लोकसभा सीटों पर 7 मई यानी आज मतदान हो चुका है। यहां शाम छह बजे तक वोटिंग रहा है। सूरत लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी मुकेश दलाल निर्विरोध चुनाव भी जीत चुके हैं।

Bihar Lok Sabha Election Voting : राज्य की 5 सीटों पर चुनाव आज

बाकी बची 25 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है और गृह मंत्री अमित शाह समेत चार केंद्रीय मंत्रियों की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। 2019 और 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा गुजरात की सभी 26 सीटों को जीत चुकी है।

Garuda Purana: क्या आपकी भी पर्स में नहीं रुकता पैसा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया की प्रतिष्ठा गुजरात के पोरबंदर लोकसभा सीट पर दांव पर लगी है। उनके सामने कांग्रेस के ललित वसोया और बसपा के एनपी राठोड की चनौती है।

कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने पुंछ में आतंकी हमले को बताया भाजपा का स्टंट 

तो खेडा लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री देवु सिंह चौहान तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं। यहां से कांग्रेस ने कालु सिंह डाभी और बसपा ने भाईलालभाई कालुभाई पांडव को उतारा गया है।

राजकोट लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला का फैसला है। उनके खिलाफ धानानी परेश कांग्रेस के टिकट पर हैं।

कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने पुंछ में आतंकी हमले को बताया भाजपा का स्टंट 

गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दूसरी बार चुनाव मैदान में हैं और उनके सामने कांग्रेस के टिकट पर सोनल रमणभाई पटेल हैं। वहीं बहुजन समाज पार्टी ने मोहम्मद दानिश देसाई को यहां से उतारा है।