राजनीति– देश में आज कल हिन्दू धर्म से जुड़ी टिप्पणी करना मानो राजनेताओं का मन पंसदीदा काम बन गया है। आय दिन कोई न कोई राजनेता हिन्दू देवी देवताओं को लेकर आपत्तिजनक बयान देते मिल जाता है। वही अब कांग्रेस नेता व पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल ने एक ऐसा बयान दिया है कि राजनैतिक गलियारों में हलचल मच गई है।
उन्होंने जिहाद का जिक्र करते हुए कहा, जिहाद का ताल्लुक सिर्फ कुरान से नही है। यह गीत में भी है। जीजस में भी है। उन्होंने आगे कहा, इस्लाम धर्म मे जिहाद को लेकर खूब चर्चा हुई है। संसद में हम जिहाद पर नही बल्कि विचार को लेकर काम कर रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा, जब कोई विचार अच्छा हो , स्पष्ट हो और हितकारी हो लेकिन उसका प्रवाह न हो रहा हो। तब हमें शक्ति का प्रयोग करना चाहिए। ऐसा सिर्फ कुरान में नहीं कहा गया है। यह गीत में भी महाभारत के दौरान कहा गया है। जो गीता का ही हिस्सा है उसमें भी जिहाद है।
उन्होंने यह दावा भी किया है कि महाभारत में श्री कृष्ण ने अर्जुन को धर्म का नही। अपितु जिहाद का पाठ पढ़ाया था। वही ईसाई धर्म की किताब में भी जिहाद का पाठ पढ़ाया गया है।
कांग्रेस नेता का बयान बना बीजेपी की ढाल-
कांग्रेस नेता के इस बयान ने बीजेपी को एक और मौका दे दिया है। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, कांग्रेस ने हिंदूओ की भावनाओ को ठेस पहुंचाने की सभी हदे लांघ दी है। अपने वोट बैंक को मजबूत करते के लिए यह तुष्टीकरण की राजनीति पर उतर आए हैं। उन्होंने भगवान कृष्ण की गीता में जिहाद को जोड़ा है।
वैसे तो इस पार्टी ने खुद को जनेऊधारी हिंदू की पार्टी बताया है, लेकिन राम मंदिर का विरोध करना, राम के अस्तित्व पर हलफनामा देकर सवाल उठाना, हिंदू टेरर कहना, हिंदुत्व को आईएसआईएस और बोको हराम से जोड़ना, 26/11 का दोष पाकिस्तान से हटाकर हिंदुओं पर डालना. और अब हद पार कर दी है, ये दिखाता है कि कांग्रेस हिंदू विरोध में और हिंदू नफरत में किस स्तर पर उतर आई है. ये संयोग नहीं प्रयोग है।