डेस्क। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बोला है कि देश को कांग्रेस पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है। पीएम मोदी की गारंटी पर पूरा देश काफी भरोसा करता है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने ये भी कहा कि देश व राज्य के लोगों को कांग्रेस की योजनाओं पर विश्वास नहीं रह गया है। आज गारंटी मोदी जी की है। मोदी की गारंटी पर ही पूरा देश विश्वास कर रहा है। इसी गारंटी के कारण देश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के लिए पूरी तरह तैयार है।
संदेशखाली मामले में ED ने की बड़ी कार्यवाही
प्रदेश अध्यक्ष कलेक्ट्रेट के लोकसभागार में वंचित वर्गों के लिए आउटरीच कार्यक्रम के तहत विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन सुनने के लिए आए थे। उन्होंने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री की गरीब कल्याण, कमजोर वर्ग के लिए लाभार्थीपरक योजनाएं समाज के अंतिम छोर पर बैठे लोगों का हित कर रही है। वहीं कमजोर व वंचितों को समाज की मुख्य धारा में जाने का काम कर रही है।
Amit Shah warned Mamata on CAA
उन्होंने ये भी बोला है कि लंबे समय से चल रही इन योजनाओं में हम सबकी जवाबदेही होगी। कांग्रेस द्वारा सरकार बनने पर नौकरियों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण व प्रतिवर्ष आर्थिक मदद देने की घोषणा करने के सवाल पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने काफी कटाक्ष भी किया है।