डेस्क। अगले साल होने जा रहे लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने अपनी ताकत दिखाना शुरू कर दिया है और भाजपा फिलहाल छोटे दलों को साधने में लगी हुई है। भाजपा के इस प्रयास का पहला उदाहरण ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा का NDA में शामिल होना दिया जा रहा है।
ओम प्रकाश राजभर के इस स्टेप पर शिवसेना के मुखपत्र सामना में तीखी प्रतिक्रिया भी सामने आई है। सामना में लिखा गया है कि भाजपा बदमाशों का अड्डा बन गई है और ओम प्रकाश राजभर उसमें शामिल हो गए हैं।
सामना में और क्या लिखा गया है?
‘सामना’ शिवसेना का मुखपत्र है और राजनीतिक प्रतिक्रियाओं के लिए काफी जाना जाता है। इन दिनों सामना में लगातार भाजपा सरकार की नीतियों और महाराष्ट्र के सियासी संकट पर लिखा भी जाता रहा है।
उत्तर प्रदेश से इन दिनों की बड़ी खबर ओम प्रकाश राजभर से जुड़ी हुई है और सपा के सहयोगी रहे ओम प्रकाश राजभर ने अब NDA का दामन भी थाम लिया है।
उत्तर प्रदेश की सियासत को लेकर सामना में लिखा गया है कि बीजेपी ने यूपी की राजनीति में कीचड़ फैला दिया। बीजेपी रामजन्म भूमि में भी कीचड़ ही फैला रही है।
साथ ही ओम प्रकाश राजभर को लेकर लिखा गया है कि राजभर ने बीजेपी से निकाह कर लिया है। बीजेपी एक वाशिंग मशीन है जिसमें अब उनके सारे पाप भी धूल जाएंगे।