राजनीति

भारत दौरे से पहले चीन पर क्या बोल गई शेख हसीना

7
×

भारत दौरे से पहले चीन पर क्या बोल गई शेख हसीना

Share this article

विदेश- आज बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत दौरे पर आ रही है शेख हसीना ने भारत दौरे से पहलेकई मुद्दों पर अपनी राय रखी है। शेख हसीना भारत 4 दिन के दौरे पर आ रही है। उनके इस दौरे को कई नजरियों से देखा जा रहा है। कई लोग दावा कर रहे हैं यह चरमपंथियों और सुरक्षा के मुद्दे के नजरिए से काफी महत्वपूर्ण साबित होगा 

Bangladesh PM Sheikh Hasina to begin 4-day visit to India today

वही अपने भारत दौरे से पूर्व शेख हसीना ने भारत की जमकर तारीफ की है। शेख हसीना ने कहा कि भारत विश्वशनीय साथी है। भारत ने हमेशा हमारा साथ दिया है। हम हमेशा भारत के सहयोग के लिए उसके ऋणी है। साल 1975 में जब मेरे ऊपर बड़ा संकट आया। मैंने अपने परिवार के सभी लोगो को खो दिया। तब उस समय के तत्कालीन प्रधानमंत्री ने मेरा समर्थन किया मुझे आश्रम दिया।

उन्होंने आगे कहा, हम और भारत दो पड़ोसी देश है। हम दोनों अपनी दोस्ती को समझते हैं। हमारी दोस्ती सत्ता के स्वार्थ के लिए नही अपितु देश के विकास के लिए है। वही चीन और भारत के बीच अगर कोई समस्या है तो मैं उसमे कभी नही पड़ना चाहती। क्योंकि वह उनका व्यक्तिगत मामला है। हमारे देश की एक ही कमजोरी है गरीबी और मैं इसे दूर करना चाहती हूँ। 

मेरे एक मात्र लक्ष्य सबके साथ मित्रता से रहना और बिना द्वेष की भावना के अपने देश के विकास पर ध्यान केंद्रित करना है। भारत मेरा पड़ोसी देश है। हमने एक दूसरे के साथ अच्छा समन्वय स्थापित कर रखा है। भारत ने हमेशा हमारा साथ दिया है। हमारे बीच कुछ समस्याएं हैं लेकिन हम उन्हें आपसी सहयोग से सुलझा रहे हैं।