इतिहास:- फेसबुक की शुरुआत 4 जनवरी 2004 को अमेरिका की यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले मार्क जुकरबर्ग ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर की। उस समय फेसबुक का नाम द फेसबुक था। 2005 तक यह यूरोपीय देशों में लोकप्रिय हो गया और इसका नाम द फेसबुक से फेसबुक कर दिया गया।
Facebook का मुख्यालय पालो ऑल्टो, कैलीफोर्निया डबलिन, आयरलैंड (यूरोप, अफ्रीका एवं मध्य-पूर्व के लिये अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय) व सिओल, दक्षिण कोरिया (एशिया का अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय) है। यह एक सामाजिक सोशल मीडिया साइट है। जिसके माध्यम से लोग विश्व स्तर पर अपने विचार साझा करते हैं और लोगों से जुड़ते हैं।
Facebook.Com डोमेन नेम वर्ष 2005 में रजिस्टर्ड किया गया था। वर्ष 2006 में फेसबुक ने यूज़र्स की ऐज लिमिट 13 वर्ष की थी जिससे फेसबुक का यूजर ग्लोबल हो गया था। इसी वर्ष फेसबुक ने न्यूज़ फीड का ऑप्शन भी दिया था जिससे यूजर को अन्य यूज़र्स के पोस्ट दिखाई पड़ते थे।
वर्ष 2007 में फेसबुक ने पेज बनाने की शुरुआत की थी। कई बड़ी और छोटी कम्पनियों के फेसबुक पेजेज मौजूद है। वर्ष 2008 में फेसबुक ने ही सर्वप्रथम चैटिंग सेवा शुरू की थी। वर्ष 2009 में फेसबुक ने फेसबुक की मोबाइल एप लांच की थी।