History – देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी सबसे शक्तिशाली प्रधानमंत्री में गिनी जाती हैं। इंदिरा गांधी को जनता का प्रधानमंत्री कहा जाता है। वहीं जब इंदिरा गांधी को उनके सरकारी आवास पर 31 अक्टूबर 1984 को गोली मारी गई तो पूरा देश दहल गया। यह दिन गांधी परिवार के लिए सबसे ज्यादा दुखद दिन था।
वहीं आज के दिन इंदिरा गांधी को गोली मारने वाले सतवंत सिंह और केहर सिंह को फांसी पर लटकाया गया था। यह वही लोग थे जिन्होंने इंदिरा गांधी के सीने को गोलियों से छलनी कर भारत को दुख दिया और भारत की लोकप्रिय प्रधानमंत्री को जनता से छीन लिया।
वहीं आज के दिन कई अमुख घटनाएं हुईं थीं…
1664 : छत्रपति शिवाजी महाराज ने सूरत पर हमला किया।
1885 : आधुनिक भारत के दिग्गज हिंदी लेखक भारतेंदु हरिश्चंद्र का निधन।
1928: भारतीय नाटककार और रंगमंचकर्मी विजय तेंदुलकर का जन्म।
1929 – मदर टेरेसा भारत में वंचितों और ग़रीबों की सेवा करने के लिये कलकत्ता (अब कोलकाता) लौटीं।
1947 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी ने भारत का विभाजन स्वीकार किया।
1959: भारत के हरफनमौला क्रिकेटर कपिल देव का जन्म।
1966: ऑस्कर विजेता भारतीय संगीतकार ए आर रहमान का जन्म।
1980 – सातवीं लोक सभा के लिए हुए चुनाव में इंदिरा गांधी की नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी को दो तिहाई बहुमत मिला।
1989 : इंदिरा गांधी की हत्या के दोषियों सतवंत सिंह और केहर सिंह को फाँसी दी गई।
2002 : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर और भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बीच मुलाकात के बाद दिल्ली घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर।
2002 : बांग्लादेश की मुद्रा से शेख़ मुजीब का चित्र हटाया गया।
2008 : अमेरिका के पश्चिमी तटीय क्षेत्र में आए तूफ़ान ने भारी तबाही मचाई।
2012 : सीरिया की राजधानी दमिश्क में आत्मघाती हमले में 26 लोगों की मौत, 63 घायल।
2017: हिंदी फिल्म अभिनेता पद्मश्री ओमपुरी का निधन।