देश– भारत अपना इतिहास खुद लिख रहा है। आज विश्व स्तर पर भारत की सराहना हो रही है। बड़ी बड़ी बैठकों का नेतृत्व भारत कर रहा है। विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में भारत का नाम है। वही अपनी सूझ बूझ से अब भारत भारत रक्षा के क्षेत्र में अपने पैर पसार रहा है।
अभी तक भारत जो रूस और अमेरिका पर हथियारों के लिए पूर्ण रूप से निर्भर था। वो अब एक्सपोर्ट हेतु तैयार है। अब भारत डिफेंस कम्पनियों के साथ मिलकर अन्य देशों में हथियार सप्लाई कर रहा है। यह वास्तव में बदलते भारत की एक नई छवि है।
भारत की सेना दुनिया के सबसे अधिक जवानों वाली सेना की लिस्ट में शामिल हैं। भारत खुद को लगातार मजबूत करता जा रहा है। भारत की सेना में 14.60 लाख जवान है। वही सबसे अधिक जवानों वाली सेना की लिस्ट में चीन शीर्ष पर है और चीन के बाद इस लिस्ट में भारत का नाम है।
वही अपने सुरक्षा स्तर को मजबूत बनाने के लिए भारत काफी पैसा खर्च कर रहा है। वैश्विक स्तर पर रक्षा के परिदृश्य से सबसे अधिक पैसा चीन और अमेरिका खर्च करते हैं। इनके बाद इस लिस्ट में भारत का नाम आता है। वही अभी तक जिस अमेरिका और रूस से भारत हथियार खरीदता था अब उन्हें ही हथियार बेच रहा है।