विशेष– साल 2022 खत्म होने वाला है। लेकिन साल 2022 में कुछ ऐसी विशेष घटनाएं हुई हैं जो लोगों को सदैव याद रहेगी। क्योंकि 2022 ने भारत को एक नहीं कई यादें दी हैं और भारत के लोग उन यादों को अपने दिल मे सजोए हुए हैं।
यदि हम साल 2022 की सबसे बड़ी घटना की बात करें तो वह इस प्रकार हैं….
द्रौपदी मुर्मू बनी प्रधानमंत्री-
साल 2022 की सबसे बडी घटना में द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना काफी महत्वपूर्ण है। क्योंकि यह भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति हैं। इनका राष्ट्रपति बनना आदिवासी समाज के लिए बड़ी उपलब्धि है।
जी 20 की अध्यक्षता भारत में-
साल 2022 की प्रमुख घटनाओं में यह भी शामिल हैं कि इस बार जी20 की अध्यक्षता भारत में की गई। भारत के लिए यह घटना बड़े ही गर्व की है। क्योंकि वैश्विक स्तर पर भारत का सर ऊंचा हुआ है।
भारत जोड़ो यात्रा-
साल 2022 की अहम घटना में भारत जोड़ो यात्रा को भी याद किया जाएगा। क्योंकि इस यात्रा के माध्यम से राहुल गांधी ने कांग्रेस को पुनर्जीवित कर लोगों से जोड़ दिया और स्वयं की छवि एक गम्भीर नेता के रूप में विकसित की।
रेप के आरोपियों की रिहाई…
बिलकिस बानो रेप केस के आरोपियों को गुजरात सरकार द्वारा साल 2022 में रिहाई दी गई। यह एक ऐसी घटना थी जिसके चलते गुजरात की बीजेपी सरकार सवालों के घेरे में है। यह घटना देश के न्याय की टूटी रीढ़ के परिपेक्ष्य में सदैव याद की जाएगी। क्योंकि यह घटना बताती है कि देश मे न्याय धर्म देखकर होता है।
द कश्मीर फाइल्स-
फ़िल्म द कश्मीर फाइल्स साल 2022 की अमुख घटनाओं में शामिल हैं। क्योंकि इस फ़िल्म में कश्मीरी पंडितों के दर्द की दास्तां को पर्दे पर दिखाया गया और फ़िल्म की वैश्विक स्तर पर आलोचना भी हुई।