Crime news: प्रेम,इज्जत और बहन की हत्या, पढ़िए कातिल भाई का बयान •

Crime news: आज भी देश में जाति व्यक्ति के जीवन से बड़ी है। विकास की बड़ी-बड़ी बातें तब धरी की धरी रह जाती हैं जब कोई पूछता है कौन सी जात के हो। अरे तुम्हारी पसंद की शादी कैसे कर दें लड़के की बिरादरी अलग है। जान से मार देंगे अगर हमारी इज्जत के साथ खिलवाड़ किया और अंत में एक खबर आती है लड़की को था दूसरी जाति के लड़के से प्यार तो परिजनों ने उसे मार दिया। यह कोई काल्पनिक कहानी नहीं है सत्य है क्योंकि आज ही एक भाई ने अपनी बहन की जान इस लिए ले ली क्योंकि बहन को दूसरी जाति के लड़के से प्रेम था।

Phalguna Month Start Date 2026: उत्सव, आनंद और भक्ति का महीना, जानें आज के पंचांग का पूरा लेखा-जोखा

खबर असमोली थाना क्षेत्र के गांव मतावली पट्टी जग्गू की है। जहाँ एक बड़े भाई ने अपनी 19 वर्ष की बहन रूप जहाँ की उसकी ही चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी। रूप जहाँ अपने प्रेमी युवक के साथ घर से चली गई परिजनों ने उन्हें खोजा और गुरूवार को उनको घर ले आए और रात तकरीबन साढ़े नौ बजे रूप जहाँ के बड़े भाई ने उसे मौत के घाट उतार दिया और मौत की सूचना पुलिस को देते हुए अपना जुर्म कुबूल लिया।

एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई के मुताबिक़ आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक ने बयान दिया है कि उसकी बहन ने कई ऐसे कदम उठाए थे जिसकी वजह से समाज में उनकी बहुत बेज्जती हो गई थी। बहन की हरकतों से तंग आकर उसकी हत्या की है।

बता दें 19 साल की रूप जहाँ अपने प्रेमी के साथ थाना असमोली गई। वहां उन्होंने बताया उनको उनके परिवार से जान का खतरा है। उनका युवक के साथ दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिवार को जबसे इसकी सूचना हुई है वह उसे अलग-अलग तरीके से डरा-धमका रहे हैं। युवती ने बालिग़ होने का हवाला देते हुए युवक के साथ रहने की इच्छा जताई और नजदीक में उसके रिश्तेदार के यहाँ युवक के साथ रहने चली गई।

बुधवार को लड़की के परिजन लड़की को लेकर आए और गुरूवार को बड़े भाई ने लड़की की हत्या कर दी। बड़े भाई ने पुलिस को स्पष्ट बयान दिया कि हमने उसे बहुत समझाया लेकिन वह हमारी कोई बात सुनने को तैयार नहीं थीं। उसकी वजह से हमारी बहुत बदनामी हो गई समाज में हम मुंह दिखाने के लायक नहीं बचे। इसलिए उसकी हत्या कर दी।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles