लाइफस्टाइल– आज हमारी लाइफस्टाइल पूरी तरह बदल चुकी है। अब हम अपने कामो में इतना व्यस्त हो गए हैं। कि हम अपनी नींद को वक्त ही नही दे पाते हैं।
वही अब हमारी नींद को लेकर एक शोध हुआ है। जिसमें बड़ा खुलासा किया गया है। शोध में बताया गया है कि जो लोग हमेशा थका महसूस करते हैं। जिनका चेहरा डल हो जाता है।
उन्हें करीब 8 घण्टे की प्रॉपर नींद लेनी चाहिए। क्योंकि जब आप प्रॉपर नींद लेते हैं तो आपको थकान नही महसूस होती ब आप फ्रेस महसूस करते हैं। व आपको टेंशन नही होती।
शोध में यह भी कहा गया है कि आज के समय मे लोग ने नींद के घण्टे कम कर दिए हैं। यह चिंताजनक है
यूनिवर्सिटी ऑफ़ टोरंटो के एसोसिएट प्रोफ़ेसर डेविड सैमसन एक ऐसे व्यक्ति है जिन्होंने जागने का रिकॉर्ड बनाया है।
इन्होंने वनमानुष को सोते हुए देखने के लिए क़रीब दो हज़ार घंटे की वीडियोग्राफ़ी का विश्लेषण किया.लेकिन यह नींद को लेकर काफी संवेदनशील बयान देते नजर आते हैं।
इनका कहना है जो व्यक्ति अपनी नींद पूरी नही करता उसे आगे आने वाले समय मे काफी समस्याओं से जूझना पड़ता है। क्योंकि नींद सिर्फ एक प्रक्रिया नही अपितु हमारे शरीर को स्वास्थ्य रखने की विधि है। इसके अनेको फायदे हैं।
जाने नींद के फायदे-
डेविड कहते हैं कि अगर आप प्रॉपर नींद लेते हैं तो आप मानसिक तनाव से बच सकते हैं और आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण करना आता है।
वही जो व्यक्ति कम सोता है वह दूसरों पर निर्भर होता है। वही जो व्यक्ति ठीक से नींद लेता है वह खुद पर निर्भर रहता है और उसे दूसरों के जीवन से कोई फर्क नही पड़ता है।
नींद आपको बड़ी बड़ी बीमारियों से निजात दिलाता है। अगर आप प्रॉपर नींद लेते हैं तो आपको माइग्रेन की समस्या से नही जूझना पड़ता।
नींद आपको तरोताजा रखती है। आप अपना काम बेहतर तरीके से कर पाते हैं।