वायरल– कहते हैं प्यार में सब जायज है। जब एक व्यक्ति प्यार में होता है। तो उसे कुछ नही दिखाई देता। लेकिन आज हम प्यार का एक ऐसा किस्सा आपको बताने जा रहे हैं। जिसे सुनकर आपकी आंखें फटी रह जाएंगी। क्योंकि इस बार प्यार में किसी लड़के ने नही बल्कि लड़की ने हदे पार की है।
घटना राजस्थान के भरतपुर की है। यहां एक महिला टीचर को अपनी छात्रा से मोहब्बत हो गई। मोहब्बत इतनी गहरी हुई की महिला टीचर ने अपना जेंडर चेंज करवा लिया और वह पुरुष बन गई। 4 नवंबर को उसने अपनी छात्रा से शादी रचा ली है। दोनो की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है दोनो एक दूसरे से काफी संतुष्ट हैं और इस शादी से खुश भी।
महिला टीचर का नाम मीरा था। उसने जेंडर चेज करवाकर अपना नाम आरव रखा है। जिस छात्रा से उसने शादी की है उसका नाम कल्पना है। आरव को इस सर्जरी के लिए तीन फेज से गुजरना पड़ा। मीरा के साथ कल्पना कबड्डी टूर्नामेंट हेतु जाती थी। इसी दौरान दोनो नजदीक आए और एक दूसरे से प्यार करने लगे। इनके रिश्ते को 2 वर्ष पूर्ण हो गया है।
Bharatpur, Rajasthan | Teacher undergoes gender change surgery to become a male & marry a student
"I always wished to undergo surgery to change my gender. I had my first surgery in December 2019," says Aarav Kuntal, teacher who changed his gender pic.twitter.com/S70JGrprwr
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) November 8, 2022
मीरा ने साल 2020 में अपनी सर्जरी करवाई। बता दें यह जन्म तो लड़की रूप में लेकर आई थी। लेकिन इसका स्वभाव चला ढाल सब लड़को की तरह था। मीरा बचपन से लड़का बनना चाहती थी। वही अब कल्पना के प्यार ने उसे लड़का बना दिया।
मीरा यानी आरव ने कहा, मैंने अपने परिजनों से इस विषय मे पहले ही बात कर ली थी। हम दोनों के परिजनों की सहमति पर हमारी शादी हुई। कल्पना का कहना है हमारा प्यार सच्चा है। शुरू में हमे लगता था लोग हमारे बारे में क्या कहेंगे।
लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब हमने लोगो की परवाह करना छोड़कर अपने बारे में सोचना शुरू किया। अगर मीरा आरव न भी बनी होती तो भी मैं उससे शादी करती क्योंकि हम दोनों एक दूसरे को समझते हैं।