Local Breaking Newsदेश - विदेश

इस एक्टर ने ग्लोबल हंगर इंडेक्स से कि फिल्म ब्रह्मास्त्र की तुलना

 

डेस्क। बॉलीवुड स्टार्स और उनकी फिल्मों पर केआरके यानी कमाल आर खान अक्सर अपनी प्रतिक्रिया दे देते हैं। साथ ही वह अपने बयानों को लेकर ज्यादातर सुर्खियों में भी बने रहते हैं और उनके बयान अक्सर विवाद खड़ा कर देते हैं। केआरके के ट्वीट्स और रिव्यूज आते ही सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाते हैं।

इसके अलावा वे बॉलीवुड के सितारों पर निशाना भी साधने का एक मौका हाथ से जाने नहीं देते। वहीं वह अक्सर सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान से लेकर करण जौहर के बारे में कुछ न कुछ ट्वीट भी करते रहते हैं, जिस पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दिए बिना रह ही नहीं पाते। 

वहीं इस बार हाल ही में उन्होंने ग्लोबल हंगर इंडेक्स पर भारत के स्थान पर टिप्पणी भी की है।

कमाल आर. खान ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2022 में भारत 107वें स्थान पर है! वहीं पाकिस्तान 99वें स्थान पर है। जो नेपाल 81वें स्थान पर है। साथ ही बांग्लादेश 121 देशों में 84वें स्थान पर है। मतलब इस लिस्ट में उतनी ही सच्चाई है, जितनी करण जौहर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’के कलेक्शन में दिख रही है।

केआरके के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया भी ना दे यह तो संभव ही नहीं है। एक यूजर ने यहां तक लिखा कि यह कुछ लोगों के लिए अच्छी खबर है अब आप पाकिस्तान में जा कर रह भी सकते हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा कि यह अच्छा तरीका निकाला आपने फिल्म का कलेक्शन बताने का। 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि वैश्विक भूख सूचकांक 2022 की लिस्ट सामने आई है। जिसमें भारत की स्थिति काफी खराब दिखाई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत छह पायदान नीचे खिसक कर अब 121 देशों में 107वें स्थान पर जा पहुंच गया है। इसके अलावा बता दें कि वहीं अफगानिस्तान इस सूची में 109वें स्थान पर है। तो पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार की स्थिति हमसे बेहतर है। 121 देशों की सूची में पाकिस्तान 99वें, श्रीलंका 64वें, बांग्लादेश 84वें, नेपाल 81वें व म्यांमार 71वें स्थान पर आया है। 

Related Posts

1 of 696