Local Breaking Newsदेश - विदेश

नागरिकता को लेकर एक बार फिर विवादों में आईं स्मृति ईरानी 

 

 

 

Digvijay Singh Reply on Smriti Irani: कांग्रेस पार्टी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा करने में जुटी है। वहीं इस यात्रा की अगुवाई पार्टी के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कर रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी लगातार इस यात्रा को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधने में लगी है। 

साथ ही दोनों दलों की तरफ से वार पलटवार में कोई कमी देखने को नहीं मिलेगी जहां बीजेपी कांग्रेस और गांधी परिवार पर आक्रामक हो, तो वहीं कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी पर दोगुना आक्रामक नजर आ रही है। इन सबके बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बेंगलुरु में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी पर जबरदस्त निशाना साधा था।

बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने इस दौरान यह कहा था कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के मौके पर कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल नहीं गए थे। वहीं इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने आरोप भी लगाया था कि स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर अनावरण किया जाना चहिए था। 

कांग्रेस को यह पसंद नहीं आया, क्योंकि पार्टी ने इस कदम का समर्थन करते हुए अभी कोई बयान नहीं जारी किया। वहीं स्मृति ईरानी के इस बयान का हवाला देकर कांग्रेस उन पर पलटवार भी कर रही है।

अब इंटरनेट कॉलिंग करने का देना होगा पैसा, जानिए बड़ी खबर 

कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेतओं में शुमार स्मृति ईरानी से सवाल पूछा है की? दिग्विजय सिंह ने एक यूजर के ट्वीट पर रिप्लाई देते हुए यह पूछा कि, भारतीय से विवाह के बाद भी सोनिया इटैलियन तो ईरानी से शादी करने पर स्‍मृति ईरानी कट्टर हिंदू कैसे बन सकती हैं? 

Related Posts

1 of 696