Local Breaking Newsदेश - विदेश

उत्तरकोरिया ने लागू किया नया कानून, खुद को बनाया परमाणु सम्पन्न देश

विदेश– समाचार एजेंसी केसीएनए के मुताबिक उत्तरकोरिया ने अपने आप को परमाणु बम सम्पन्न देश घोषित किया है। इसके सन्दर्भ में उत्तर कोरिया ने एक नया कानून पारित किया है। किम जोंग उन ने कहा है कि इसमे अब कोई भी परिवर्तन नही होगा और न वो इस विषय पर किसी भी प्रकार की उच्चस्तरीय बैठक को करने में दिलचस्पी रखते हैं।

उत्तरकोरिया के नए कानून के अनुसार, देश के पास अपने संरक्षण हेतु हथियारों का इस्तेमाल करने का अधिकार होगा। जानकारी के लिए बता दें उत्तर कोरिया पर कई तरह के प्रतिबंध लगें थे। इन प्रतिबंध के बाद भी उत्तर कोरिया ने अपने देश मे कई बार परमाणु परीक्षण किये हैं। 

इसके अलावा उत्तरकोरिया ने संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंध के बाद भी अपनी सैन्य शक्ति को बढाने में कोई कमी नही रखी है। अगर हम अभी के पपरिदृश्य से देखे तो रूस और उत्तरकोरिया की नजदीकियां बढ़ रही है। जो सबसे ज्यादा अमेरिका को खल रही है। 

अमेरिका और उत्तरकोरिया के बीच दो बार वार्ता डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल के दौरान हुई। लेकिन उनके बीच हुई वार्ता का कोई अर्थ नही निकाला और यह संवाद बन्द हो गया। हालाकि अब अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन उत्तरकोरिया से वार्ता करना चाह रहे हैं लेकिन उनका यह प्रयास कब सफल होगा। अभी तक इस बात पर मुहर नही लगी।

Related Posts

1 of 696