Local Breaking News

जिम बताकर नमाज पढ़ने जाता था नाबालिक

डेस्क। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है आपको बता दे यहां एक नाबालिग लड़का रोजाना दिन में पांच बार घर से जिम जाने की बात कहकर बाहर निकलता था। परिजनों को जब शक हुआ तो पिता ने लड़के का पीछा करना शुरू किया। इस दौरान पता चला कि वह नमाज पढ़ने एक मस्जिद में जाता है। इसके बाद युवक ने पूरी कहानी बताई।

लड़के के पिता ने दर्ज कराई है FIR

लड़के की उम्र महज 17 साल है और उसने इस्लाम धर्म अपनाने की बार स्वीकार की है और उसने बताया है कि वह जाकिर नाईक से प्रभावित होकर इस्लाम धर्म अपनाया है। लड़का घरवालों से कहता है कि अगर मुझे घर से निकालोगे तो मैं मस्जिद में रह भी लूंगा। वहीं इस मामले में लड़के के पिता ने FIR भी दर्ज करवाई है।

लड़के के पिता ने बताया है कि जब बेटे के मोबाइल-लैपटॉप की जांच की तो उसमें इस्लाम धर्म से जुड़ी ढेरों सामग्रियां मिली हैं। पिता का यह भी कहना है कि बेटा नाबालिग है, वह अपना भला-बुरा समझने में असमर्थ है। उसे देश विरोधी गतिविधि में शामिल भी कराया जा सकता है। पिता ने अंदेशा जताया है कि सब लोग मिलकर एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गैंग भी चला रहे हैं।

Related Posts

1 of 206