Local Breaking Newsदेश - विदेश

आलिया-रणबीर के घर जल्द आएगा बेबी, डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंची एक्ट्रेस 

 

डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के लिए ये साल बहुत ही शानदार होने वाला है। इसी साल उन्होंने अपने सपनों के राजकुमार रणबीर कपूर के साथ 14 अप्रैल को सात फेरे लिए तो इसी साल दोनों की साथ में पहली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ भी रिलीज हुई थी। वहीं अब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही अपने पहले बेबी का स्वागत करने के लिए बिलकुल तैयार भी हैं।

बता दें हाल ही में आलिया की गोद भराई की रस्में पूरी हुईं थीं, जिसकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी थीं। अब आलिया भट्ट की डिलीवरी से जुड़ी बड़ी खबर भी सामने आई है। बता दें आलिया भट्ट जल्द ही मां बनने वाली हैं। वहीं उनके घर अब जल्द ही नया मेहमान आने वाला है। वहीं इस खुश खबरी के लिए फैंस और फैमिली के साथ फ्रेंड्स भी लंबे समय से इंतजार करने में लगे हैं। 

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने नन्हे मेहमान के स्वागत की तैयारियां भी पूरी कर ली हैं। खबरों के अनुसार आलिया भट्ट नवंबर के आखिरी सप्ताह या दिसंबर के पहले सप्ताह में मां भी बन सकती हैं पर नई जानकारी के अनुसार आलिया भट्ट कुछ देर में रिलायंस अस्पताल अपनी डिलीवरी के लिए पहुंचने भी वाली हैं।

 आपको यह भी बता दें कि ये अस्पताल मुंबई के गिरगांव में है। आलिया के अस्पताल में भर्ती होने का सीधा सा मतलब है कि आलिया किसी भी समय अपने बच्चे को जन्म दे सकती हैं वहीं यह खबर जाहिर तौर पर उनके चाहने वालों के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं होने वाली।

आपको यह भी बता दें कि आलिया ने शादी के 2 महीने बाद ही यानी कि 27 जून 2022 में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा करके हर किसी को हैरान भी कर दिया था। साथ ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अस्पताल के बेड पर लेटे हुए सोनोग्राफी के एक पोस्ट के साथ अपने प्रेग्नेंट होने की जानकारी भी अपने फैंस को दी थी। वहीं अपनी प्रेग्नेंसी के दिनों में भी लगातार फिल्मों में एक्टिव रहने वाली आलिया हाल ही में पति रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में दिखी थीं।

Related Posts

1 of 696