डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का रविवार के 100वें एपिसोड का आने वाला है। बता दें साल अक्टूबर, 2014 में शुरू किए गए इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री का फोकस मुख्यरूप से योग, महिला सशक्तिकरण, युवा और साफ-सफाई पर रहा है।
आज सुबह 11 बजे कार्यक्रम का 100वां ऐपिसोड प्रसारित किया जाना है, जिसके लिए केंद्र सरकार और भाजपा ने विशेष तैयारियां भी की हैं। मन की बात कार्यक्रम 7 लोक कल्याण मार्ग पर रिकॉर्ड किया जाता है और 100वें एपिसोड को ऐतिहासिक बनाने के लिए जोरदार तैयारी भी की जा रही है।
साथ ही ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन पर पीएम मोदी का मन की बात कार्यक्रम प्रसारित किया जाएगा। और 3 अक्टूबर, 2014 को कार्यक्रम की शुरुआत भी की गई थी साथ ही मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मन की बात 2.0 का हर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारण होता था। इस दौरान, प्रधानमंत्री देश के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी करते हैं।
मन की बात के 100वें एपिसोड का संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में सीधा प्रसारण किया जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने ट्वीट करते हुए बोला है, “ऐतिहासिक क्षण के लिए तैयार हो जाइए साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम की 100वीं कड़ी का संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के ट्रस्टीशिप काउंसिल चैंबर में 30 अप्रैल को सीधा प्रसारण किया जाएगा।”