देश– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को वैश्विक स्तर पर एक अलग पहचान मिल रही है। कोरोना काल से कई देश भारत के पक्ष में खड़े हैं। वही युक्रेन और रूस के मध्य जारी युद्ध के परिपेक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह का अमेरिका ने स्वागत किया है।
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रमुख उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा, हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा है। वह रूस के साथ अपने रिश्ते को लेकर निर्णय खुद लेंगे। हम उनके फैसले का स्वागत करते हैं। हमे पता है वह जो निर्णय लेंगे वह हितकारी होगा।