देश - विदेश

Weather forecast 2024 : जानिए अपने क्षेत्र के मौसम का हाल

 

डेस्क। Weather forecast 2024 : फरवरी पूरा बीत गया है पर देशभर में पड़ रही ठंड का स्तर उतना कम नहीं हुआ, जैसा हमेशा हो जाया करता है। धूप में तपिश है पर सुबह-शाम में सर्द हवाएं चल रही हैं। मौसम का मिजाज़ ऐसा है कि तेज धूप भी सभी को काफी भा रही है। सर्दी बस उतनी कम हुई है कि धूप लेते स्वेटर नहीं पहन सकते फिलहाल चल रही ठंडी हवाएं बिना गर्म कपड़ों के बीमार कर देने वाली हैं।

जानिए देशभर के राज्यों का मौसम

दिल्ली में सर्द हवाओं

राष्ट्रीय राजधानी में इस साल फरवरी में पश्चिमी विक्षोभ के कारण सर्द हवाओं के चलने से काफी ठंड महसूस हो रही है। अगले महीने की शुरुआती हफ्ते तक मौसम की मौजूदा स्थिति भी बनी रहेगी। हर साल मौसम की स्थिति बदलती है. पिछले साल फरवरी में गर्मी थी पर मार्च, अप्रैल और मई में मौसम सुहाना थम

इस साल 2014 के बाद सबसे ज्यादा बारिश हुई थी। इस महीने अब तक 32.5 मिमी बारिश हुई है। इससे पहले 2014 के फरवरी माह में 48.8 मिमी बारिश दर्ज करी गई थी।

Shedding Light on Molecular Vibrations: National Science Day Special 

वहीं पिछले साल फरवरी में गर्मी थी, लेकिन 2023 से पहले के वर्षों में फरवरी में ठीक-ठाक ठंड रही। फरवरी के महीने में बारिश होना भी सामान्य है, और इस महीने में आम तौर पर बारिश भी होती है।

रायपुर का हाल

छत्तीसगढ़ के रायपुर में अब मौसम साफ हो गया है। दो-तीन दिन मौसम शुष्क बने रहने की संभावना भी है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट और अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि की संभावना बनी है।

Planning Your Career: A Roadmap to Success

बुधवार को रायपुर व आसपास में 5 फीसदी बादल रहे, रायपुर का अधिकतम तापमान 32.6℃ और न्यूनतम तापमान 23.3℃ दर्ज किया गया है। प्रदेश में 2 मार्च से पुनः वर्षा का दौर प्रारंभ होने के संभावना हैं।

पश्चिमी हिमालय में बारिश/बर्फबारी

29 फरवरी की रात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश/बर्फबारी का तीव्र दौर शुरू हो जाएगा। 01 से 03 मार्च तक उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में बारिश होने की आशंका है। ऐसा भी माना जा रहा है कि 1 और 2 मार्च, 2024 को तीव्रता के साथ बारिश हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर-लद्दाख

जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में 1 मार्च को अलग अलग स्थानों पर भारी वर्षा/बर्फबारी (64.5-115.5 मिमी) होने का अनुमान लगाया गया है। 2 मार्च 2024 को भारी से बहुत भारी वर्षा/बर्फबारी (115.5-204.4 मिमी) होने की भी संभावना है। ये जानकारी भारतीय मौसम विभाग की तरफ से पेश की गई है।

Horoscope Today 29 February 2024

उत्तराखंड में बारिश

उत्तराखंड में 1 और 2 मार्च 2024 को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश/बर्फबारी (64.5-115.5 मिमी) होने की आशंका है।

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में 1 मार्च को अलग अलग स्थानों में भारी वर्षा/बर्फबारी (64.5-115.5 मिमी) होने की संभावना बनी हुई है। 2 मार्च 2024 को भारी से बहुत भारी वर्षा/बर्फबारी (115.5-204.4 मिमी) होने की आशंका है।

मैदानी इलाकों में होगी बारिश

मौसम वैज्ञानिकों का यह कहना है कि फरवरी माह में अधिक बारिश होने की वजह एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभों का सक्रिय होना है। साथ ही इससे पहाड़ों पर बर्फ पड़ रही है, मैदानी इलाकों में बारिश भी हो रही है और साथ ही सर्द हवाएं चलने के कारण ठंड काफी महसूस हो रही है।

Related Posts

1 of 664