डेस्क। भारत का मून मिशन यानी कि चंद्रयान 3 चांद की आर्बिट में दाखिल हो गया है वहीं शनिवार को शाम सात बजे उसने ये अहम पड़ाव सफलतापूर्वक पार भी कर लिया। अब उस पड़ाव को पार करने के बाद चंद्रयान ने चांद की सबसे खूबसूरत तस्वीर भेज दी है। साथ ही इसरो ने ट्वीट कर चांद की एक शानदार फोटो लोगों के लिए शेयर भी की है।
जानिए चांद की पहली तस्वीर कैसी है?
इसरो ने ट्वीट कर लिखा कि जिस समय चांद की ऑर्बिट में दाखिल हो रहा था, चंद्रयान 3 को चांद कुछ ऐसा दिखा। जो तस्वीर शेयर की गई है, उसमें चांद काफी भव्य दिखाई पड़ रहा है और सफेद रंग का ये विशाल ग्रह काफी करीब से लोगों के सामने आया है।
23 अगस्त चंद्रयान 3 की अग्निपरीक्षा
अब भारत के चंद्रयान के लिए 23 अगस्त सबसे अहम तारीख है और इसी दिन उसे चांद के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग भी करनी हैं। पिछली बार भारत का चंद्रयान 2 इसी स्टेज पर फेल हो गया था। पर अब चंद्रयान 3 पूरी तैयारी के साथ चांद की तरफ बढ़ रहा है। पिछली गलतियों से सीख लिया गया है और इसी वजह से इस बार लैंडिंग साइट के लिए 500×500 मीटर के छोटे से जगह के बदले 4.3 किमी x 2.5 किमी के बड़े जगह को टारगेट किया जा चुका है। वहीं इसका यह मतलब हुआ की इस बार लैंडर को ज्यादा जगह मिलेगी और वो आसानी से सॉफ्ट लैंडिंग कर सकेगा।