देश - विदेश

रामदेव का आपत्तिजनक बयान: 5 बार नमाज पढ़ो और हिंदू लड़कियों को उठाओ

 

डेस्क। Rajasthan: योग गुरु बाबा रामदेव ने गुरुवार को बाड़मेर में एक विवादित बयान दिया है। वहीं उन्होंने हिंदू-मुस्लिम-ईसाई धर्म की आपस में तुलना करते हुए कहा, ‘मुसलमान आतंवादी हो या अपराधी वह नमाज तो जरूर ही पढ़ता है।

साथ ही वे इस्लाम को सिर्फ नमाज तक ही समझते हैं और बस 5 बार नमाज पढ़ो फिर उसके बाद जो मन में आए वह करो। हिंदू लड़कियों को उठाओ और जो भी पाप करना हो वह करो।

इसके बाद बाबा रामदेव यहां एक मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में भी पहुंचे थे। साथ ही रामदेव ने कहा कि मैं किसी की आलोचना नहीं कर रहा हूं। पर कोई इस दुनिया को इस्लाम में तो कोई ईसाई में बदलना चाहता है लेकिन आप बदलकर करोगे क्या?

रामदेव बोले ईसाई धर्म में मोमबत्ती जलाने से खत्म हो जाते हैं पाप

योग गुरु ने आगे कहा कि इस्लाम में जन्नत का मतलब है कि टखने के ऊपर पायजामा पहनो। मूंछे कटवा लो और दाढ़ी बढ़ा लो और टोपी पहन लो। क्या ऐसा कुरान कहता है? फिर भी लोग ऐसा कर ही रहे हैं। फिर यह कहते हैं कि उनकी जगह जन्नत में पक्की हो गई है। साथ ही जन्नत में हूरें मिलेंगी। ये सारी जमात को ही इस्लाम में बदलना चाहते हैं।

रामदेव ने आगे कहा कि मुसलमान 5 वक्त की नमाज पढ़ते हैं। यदि उनसे पूछा जाए कि तुम्हारा धर्म क्या सीख देता है तो जवाब मिलता है कि नमाज पढ़ो और फिर मन में जो आए वह करने लगो और हिंदू लड़कियों को उठाओ और जो भी पाप करना है, करो। कई मुसलमान ऐसा करते भी हैं, लेकिन वो नमाज जरूर पढ़ते हैं। आतंकवादी बन जाते हैं, और नमाज जरूर पढ़ते हैं।

Related Posts

1 of 664