देश - विदेश

पीएम मोदी कल होंगे फ्रांस के लिए रवाना 

 

 

डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 जुलाई (गुरुवार) को फ्रांस और यूएई की यात्रा पर जाने वाले हैं। वह फ्रांस में बैस्टिल डे परेड में मुख्य अतिथि के रूप में भी शामिल होंगे। पीएम मोदी राजनयिक दौरे के हिस्से के रूप में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की एक महत्वपूर्ण यात्रा पर रवाना होंगे। पीएम मोदी फ्रांस यात्रा इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि इस फ्रांस दौरे पर 96 हजार करोड़ की बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी भी मिल सकती है। भारत, फ्रांस से 26 राफेल और 3 स्कॉर्पीन पनडुब्बियां भी खरीद सकता है। पीएम मोदी के फ्रांस दौरे के दौरान इन सौदों की घोषणा होने की संभावना जताई है।

पीएम मोदी की फ्रांस यात्रा के दौरान भारत सरकार फ्रांस के साथ 26 राफेल-एम और तीन स्कॉर्पीन पनडुब्बियों की खरीद को लेकर डील भी कर सकती है। यह डील करीब 96 हजार करोड़ रुपए की होने वाली है। इस डील में 26 राफेल-एम फाइटर जेट में से 22 फाइटर जेट सिंगल सीटर होंगे तो वहीं चार डबल सीटर ट्रेनिंग फाइटर होंगे। 

 इसके अलावा प्रोजेक्ट 75 के तहत तीन अतिरिक्त स्कॉर्पीन क्लास सबमरीन भारत भी लाई जाएंगी। राफेल-एम फाइटर जेट्स को भारतीय नौसेना के एयरक्राफ्ट करियर्स पर तैनात भी किया जाएगा। मौजूदा समय की बात करें तो भारतीय नौसेना के पास अभी फाइटर जेट्स और पनडुब्बियों की कमी भी है।

Related Posts

1 of 664