देश - विदेश

Pakistan Sufi saint Video: हम कुत्तों की तरह लड़ते रहेंगे तो कभी नहीं मिलेगा पकिस्तान 

 

डेस्क। Pakistan Sufi saint Video: भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर हमेशा से ही एक बड़ा ही गंभीर मुद्दा रहा है। पाकिस्तान हर संभव मंचों पर कश्मीर का राग अलापने से बाज भी नहीं आता है।

भारत हमेशा से ही इस प्रोपेगेंडा के खिलाफ कड़ा रूख अपनाता भी रहा है। इन सबके बीच पाकिस्तान के एक सूफी संत सुलेमान मिस्बाही ने अपने ही देश के रहने वालों पर कई सवाल उठा दिए है। उन्होंने कहा है कि हमारे देश के लोग आपस में ही कुत्ते की तरह लड़ते रहते है और इस तरह से वो कभी भी कश्मीर को हासिल नहीं कर पाएंगे।

पाकिस्तानी सूफी संत सुलेमान मिस्बाही ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि हमने आज तक जितना आपस में मिलकर किया है, उससे अच्छा ही है कि हम पर छत आकर गिर जाए, हमलोग इस तरह से लड़ रहे हैं, जैसे आपस में कुत्ते लड़ते हो। किसी को हया नहीं है कि हम आखिर कहां खड़े हैं।

कश्मीर से हट गया आर्टिकल 370

भारत ने जब से कश्मीर के ऊपर से आर्टिकल 370 और 35A हटाया है, उसके बाद से पाकिस्तान में बौखलाहट ज्यादा बढ़ गई है। पाकिस्तानी सरकार ने कई मौकों पर कश्मीर से आर्टिकल 370 और 35A हटाने वाले मुद्दे को उठाया भी है और उसे हर बार मुंह की खाई है। 

Related Posts

1 of 664