देश - विदेश

NCRB Report: हत्या के मामले में योगी का यूपी सबसे आगे, NCRB Report का खुलासा

NCRB Report: अपराध की गति देश में लगातार बढ़ती जा रही है। बढ़ते अपराध का अनुमान आप ऐसे लगा सकते हैं कि भारत में प्रति एक घंटे में तीन से अधिक हत्या के मामले दर्ज होते हैं। देश में अपराध की क्या स्थिति है इस संदर्भ में एनसीआरबी का चौंकाने वाला डेटा सामने आया है। NCRB Report के मुताबिक सबसे अधिक हत्या के मामलों वाला राज्य यूपी बन गया है। यूपी के बाद बिहार हत्या के मामले में आगे है।

जानें क्या कहती है NCRB Report:

NCRB Report के मुताबिक भारत में 2021 में 29,272 और 2020 में 29,193 हत्या के मामले दर्ज हुए हैं। वहीं 2022 में हत्या के मामलों में 28,522 एफआईआर दर्ज की गईं। रिपोर्ट के मुताबिक 9,962 मामलों में हत्या का कारण विवाद निकल कर आया है। 3,761 मामलों में हत्या दुश्मनी के चलते और 1,884 मामलों में लाभ के कारण हत्या हुई है।

यूपी में हत्या की स्थिति:

NCRB Report के मुताबिक योगी का यूपी हत्या के मामले में सबसे आगे है। साल 2022 में यूपी में सबसे अधिक हत्या की तहरीर दर्ज की गई हैं। 3,491 प्राथमिकी यूपी में हत्या के मामलों की दर्ज हैं। यूपी के बाद बिहार 2,930 मामले, महाराष्ट्र 2,295 मामले, मध्य प्रदेश 1,978 मामले, राजस्थान 1,834 मामले दर्ज किये गए। अगर प्रतिशत की बात करें तो 5 राज्यों में 43.92 फीसदी हत्या के मामले दर्ज हुए हैं।

जानें 2022 में किस राज्य में हुईं कितनी हत्याएं:

लद्दाख (7)
अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह (7)
सिक्किम (9)
दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव (16)
चंडीगढ़ (18)
नगालैंड (21)
पुडुचेरी (30)
मिजोरम (31)
गोवा (44)
मणिपुर (47)
जम्मू-कश्मीर (99)
राजधानी दिल्ली (509)

देश में (2022) हत्या की दर:

झारखंड (4%)
अरुणाचल प्रदेश (3.6%)
छत्तीसगढ़ और हरियाणा (दोनों 3.4%)
असम (3%)
ओडिशा (3%)
उत्तर प्रदेश (1.5)
बिहार (2.3)
महाराष्ट्र (1.8)
मध्य प्रदेश (2.3)
राजस्थान (2.3)

Related Posts

1 of 664