देश - विदेश

मोरक्को में मातम, अबतक इतने लोगो की मौत 

10
×

मोरक्को में मातम, अबतक इतने लोगो की मौत 

Share this article
A general view of damage in the historic city of Marrakech, following a powerful earthquake in Morocco, September 9, 2023. REUTERS/Abdelhak Balhaki

 

डेस्क। अफ्रीकी देश मोरक्को में देर रात आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई है और 6.8 तीव्रता वाले इस भूकंप की वजह से अब तक 2000 से अधिक लोगों की मौत भी हो गई है, जबकि इससे अधिक लोग घायल भी बताए जा रहे हैं।

यहां के तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा करी गई है। भूकंप के झटकों के बीच लोग बदहवास भागते हुए नजर आए हैं। भूकंप के झटकों से कई इमारतों की नींव हिल गई तो कुछ के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी भी मिली है।

मोरक्को में आए भूकंप में सबसे ज्यादा तबाही माराकेश में हुई और यहां कई इमारतों के धराशायी होने के कई वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। शहर की ऐतिहासिक इमारतें और मस्जिद हिलती नजर आईं हैं। 1960 के बाद मोरक्को में ये सबसे बड़ा भूकंप आया जिसमें ऊंची-ऊंची इमारतें पल भर में ध्वस्त हो गईं।

मोरक्को में जिसवक्त भूकंप आया, उस वक्त लोग शॉपिंग कॉम्पलेक्स और प्ले ग्राउंड में मौजूद थे और धरती के हिलते ही लोगों के बीच भगदड़ मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लग गए डर के मारे लोगों ने पूरी रात सड़कों पर गुजारी। ऐसा भूचाल आया कि पूरे देश में कोहराम मच गया वहीं मोरक्को में आए भूकंप के झटके पुर्तगाल और अल्जीरिया तक महसूस किए गए हैं।

भूकंप के बाद चंद सेकंड में ही हर तरफ चीख पुकार मच गई वहीं हर कोई जिंदगी बचाने के लिए भागता नजर आया। जिसे जहां जगह मिला, वहीं जान बचाता हुआ दिखाई दिया। भूकंप के झटकों के बाद पिछले कई घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन भी चल रहा है। कंक्रीट के मलबे के नीचे फंसे लोगों को बचाने की कोशिश करी जा रही है, पर ज्यादातर मलबे से सिर्फ लाशें ही निकल रही हैं।