देश - विदेश

Minority in Pakistan: हिंदू लड़की का सामूहिक बलात्कार करने के बाद फेका

 

Minority in Pakistan: 1947 में भारत से अलग होकर मुस्लिम देश बना पाकिस्तान अपनी कट्टरपंथी करतूतों के कारण राजनितिक अस्थिरता, कंगाली, आतंकी हमले जैसी कई समस्याओं से जूझ रहा है। पर अब भी उसके सिर से कट्टरपंथ का भूत उतरने का नाम नहीं ले रहा और वो अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आता।

आए दिन पाकिस्तान से कट्टरपंथियों द्वारा अल्पसंख्यकों (हिन्दू, सिख, बौद्ध, ईसाई) पर अत्याचार की ख़बरें आती रही हैं। वहीं अब पाकिस्तान के चोलिस्तान रेगिस्तान में एक हिन्दू लड़की के सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की ख़बर आई है। ये जघन्य वारदात कासिम वाला बँगला इलाके में हुई है।

OnePlus Pad Go Launched in India: जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन 

मृतक लड़की की ‘जाति’ का पता नहीं चल पाया है। वो हिन्दू थी, इस बात का पता तब चला जब वारदात के बाद आक्रोशित हिन्दुओं (Minority in Pakistan) ने वहां विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन करने वालों हिन्दुओं में कितने लोग किस जाति के थे, इसकी भी अभी कोई जानकारी नहीं है। वैसे तो कट्टरपंथियों की नज़रों में तो सारे मूर्तिपूजक (काफिर) नापाक ही हैं। ये बात शायद वहां के हिन्दुओं को भी समझ में आ गई है, इसलिए वे भी एकजुट (यानि सभी जातियां मिलकर) होकर अत्याचार के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज करते हैं, ताकि दबाव में ही सही, दोषियों पर आखिर कोई कार्रवाई हो जाए।

इसी दबाव के बाद देरावर पुलिस थाने ने इस मामले में 3 लोगों की गिरफ्तारी भी किया है। बता दें कि, इलाके के रहने वाले हिन्दुओं में ज्यादातर गरीब हैं और बेबसी वाला जीवन जीने के लिए विवश भी हैं। पुलिस ने लड़की का शव बरामद कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। लड़की के पिता ने इसकी जानकारी भी दी है कि उसका अपहरण तब किया गया, जब वो शौच करने गई थी। इसके बाद गुरुवार (5 अक्टूबर, 2023) को भुट्टा नहर के पास से उसका शव बरामद किया गया।

Pakistan में हिन्दू लड़कियों का अपहरण, उनका जबरन इस्लामी धर्मांतरण और फिर किसी अधेड़ मुस्लिम से जबरदस्ती उनका निकाह करा दिया जाना एक आम बात है। अकेले साल 2023 के पहले 2 महीने में ही ऐसे 42 मामले देखने को मिले थे ये वो मामले थे, जिन्हे वहाँ की स्थानीय मीडिया ने कवर किया था।

पर सोचिए कितने ही ऐसे मामले हैं, जो सामने ही नहीं आते, सामने आते भी हैं, तो पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। पुलिस यह कहकर पीड़ितों को टरका देती है कि, तुम्हारी बेटी ने इस्लाम कबूल कर लिया है और फिर कोर्ट में वो कागज भी दिखा दिया जाता है, जो लड़की को मार-पीटकर उससे साइन करवाया गया होता है।

इससे पहले सिंध प्रांत में ही एक हिंदू महिला पर जबरदस्ती इस्लाम मजहब अपनाने का दबाव डाला गया पर जब महिला ने जब धर्म परिवर्तन करने से इनकार किया, तो उसका किडनैप कर लिया गया। साथ ही तीन दिनों तक उसका बलात्कार किया गया था। महिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर अपनी आपबीती लोगों को सुनाई थी। ऐसी कई घटनाएं पाक में रोज होती हैं पर इनपर कोई कार्यवाही नहीं होती।

Related Posts

1 of 664