देश - विदेश

दुनिया के 20 सबसे दूषित शहरों में भारत के कई देश शामिल 

 

डेस्क। देश की फिजा में सांस लेना दूभर हो चुका है। पिछले साल कई शहरों की हवा बेहद जहरीली रही है और इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सका है कि दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहरों में 15 भारत के ही हैं। हालांकि खराब वायु गुणवत्ता वाले देशों की सूची में पिछले साल यानी 2022 की तुलना में भारत ने तीन पायदान का सुधार भी किया है।

वहीं, चाड, इराक, पाकिस्तान, बहरीन और बांग्लादेश दुनिया के सबसे प्रदूषित देश हैं जहां भारत आठवें स्थान पर पहुंचा गया है।

स्विस एयर क्वालिटी टेक्नोलॉजी कंपनी, IQAir ने एक सालाना रिपोर्ट जारी की है और इसमें बताया है कि दुनिया के टॉप 50 सबसे प्रदूषित शहरों में से कई भारत के ही हैं। ये रिपोर्ट बताती है कि किस कदर देश में प्रदूषण फैला हुआ है। साथ ही दुनिया में सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर पाकिस्तान का लाहौर है। इसके बाद दूसरे स्थान पर चीन के होतान का नंबर आता है, जबकि भारत का भिवंडी तीसरे स्थान पर रहा है।

निया के टॉ 20 सबसे प्रदूषित शहर

लाहौर, पाकिस्तान

होतान, चीन

भिवंडी, भारत

दिल्ली, भारत

पेशावर, पाकिस्तान

दरभंगा, भारत

आसोपुर, भारत

नजमेना, चाड

नई दिल्ली, भारत

पटना, भारत

गाजियाबाद, भारत

धारूहेड़ा, भारत

बगदाद, इराक

छपरा, भारत

मुजफ्फरनगर, भारत

फैसलाबाद, भारत

ग्रेटर नोएडा, भारत

बहादुरगढ़, भारत

फरीदाबाद, भारत

मुजफ्फरपुर, भारत

देश में पहले नंबर पर सबसे ज्यादा प्रदूषित भिवंडी है और इसके बाद नंबर दिल्ली का आता है,राष्ट्रीय राजधानी होने की वजह से सभी का ध्यान इस शहर पर सबसे ज्यादा रहता है।

 दिवाली के बाद से प्रदूषण इस कदर बढ़ता है कि लोग बिना मास्क के घरों से बाहर निकले में परहेज करते हैं। पटाखों व पराली जलाने की वजह से स्मॉग आसमान में छाया ही रहता है।

Related Posts

1 of 664