देश - विदेश

Lok Sabha Election: पहले आत्महत्या की कोशिश फिर दिल के दौरे से निधन, क्या टिकट न मिलने से हताश थे गणेशमूर्ति

 

 

डेस्क। Lok Sabha Election: लोक सभा चुनावों की गहमागहमी के बीच एक ऐसी ख़बर सामने आई है जिसने सबको हैरान कर दिया है। अगर रिपोर्ट्स की माने तो गणेशमूर्ति ने पहले अपने जहर खाने की बात किसी को नहीं बताई। हालांकि, परेशानी और उल्टी की शिकायत होने के बाद उनके परिवारवालों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती भी कराया था।

Lok Sabha Elections: चिराग पासवान की खगड़िया सीट को लेकर राजनीति

तमिलनाडु के सांसद ए. गणेशमूर्ति की गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने की वजह से मृत्यु हो गई। रिपोर्ट्स की मानें तो दो दिन पहले ही इरोड से लोकसभा सांसद गणेशमूर्ति ने एमडीएमके से टिकट न मिलने पर जहर खाकर जान देने की कोशिश करी थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल भी ले जाया गया। जहां उनकी हालत काफी नाजुक हो गई थी।

ये फेस पैक आपको वेडिंग से तुरन्त पहले भी देगा पार्लर वाला ग्लो 

कुछ सूत्रो की माने तो, गणेशमूर्ति ने पहले अपने जहर खाने की बात किसी को नहीं बोली। हालांकि, परेशानी और उल्टी की शिकायत होने के बाद उनके परिवारवालों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती भी कराया था। इसके बाद गणेशमूर्ति ने अपने परिवार को जहर (कीटनाशक) खाने की भी जानकारी दी।

पूजा में वर्जित हैं ये फूल, नाराज हो जाएंगे देवी-देवता

इरोड सांसद की तबीयत बिगड़ती देख डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया था हालांकि, बाद में उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। इसके बाद में उन्हें कोयंबटूर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन दो दिन तक मौत से लड़ने के बाद गणेशमूर्ति जिंदगी की जंग को हार गए।

CUET UG 2024 Registration: जानिए कब तक कर सकते हैं आवेदन 

इस घटना के बाद एमडीएमके प्रमुख वाइको निजी अस्पताल गए और गणेशमूर्ति की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी भी ली थी। तब उन्होंने घटना पर आश्चर्य जताते हुए कहा था कि हमारे पास शायद ही कोई कारण है कि उन्होंने आखिर ऐसा क्यों किया। अस्पताल में भर्ती होने के दौरान वह बेहोश थे और इसलिए हमें कोई कारण नहीं पता।

Related Posts

1 of 664