देश - विदेश

जानिए कितना ताकतवर है अमेरिका का बॉम्बर B-52

 

 

डेस्क। B-52 Stratofortress: हमास आतंकियों के ठिकानों पर हमला करने के लिए इजरायल के फाइटर जेट्स लगातार गाजा पट्टी पर हमला कर रहे हैं। इसी के साथ इजरायल ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह हमास को खत्म करके ही रुकेगा। इस बीच अमेरिका ने यह दिखा दिया है कि वह अपने दोस्तों का कितना ख्याल रखता है।

अमेरिका ने अपना सबसे ताकतवर बमवर्षक इजरायल पहुंचा दिया है और इस बॉम्बर का नाम है B-52 Stratofortress। यह कोई सामान्य बमवर्षक नहीं है और अगर इसने किसी जगह बम गिराना शुरू किया तो समझिए कि वह इलाका कब्रिस्तान में ही बदल जाएगा।

B-52 Stratofortress:  इसकी ताकत और बमों की क्षमता इतनी

B-52 Stratofortress

 

B-52 Stratofortress को चलाने के लिए 5 लोगों की आपको जरूरत होती है। ये हैं- पायलट, को-पायलट, वेपन सिस्टम ऑफिसर, नेविगेटर और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर ऑफिसर। 159.4 फीट लम्बे इस एयरक्राफ्ट के विंग्स 185 फीट के हैं। साथ ही यह विमान 40.8 फीट ऊंचा है और इसे बोईंग कंपनी ने बनाया है।

यह उड़ान भरते समय 2.21 लाख किलोग्राम वजन लेकर उड़ने की क्षमता रखता है। इसमें एक बार में 1.81 लाख लीटर ईंधन होता है। साथ ही इस विमान में 8 इंजन लगे हुए हैं। जो इसे काफी भयानक ऊर्जा भी प्रदान करते हैं।

नेशनल हाईवे पर ऐसा स्टंट हुआ वायरल, आप भी देखिए 

 इसकी अधिकतम गति 1050 किलोमीटर प्रतिघंटा की है। आमतौर पर यह 819 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से उड़ता है।

इसकी कॉम्बैट रेंज 14200 किलोमीटर की है। जबकि यह एक बार में आसानी से 16 हजार किलोमीटर से ज्यादा की उड़ान भी भर सकता है। यह विमान अधिकतम 50 हजार फीट की ऊंचाई तक जाता है और इस विमान में एक 20 मिलिमीटर की M61 Vulcan रिवॉल्विंग तोप लगी हुई है।

Israel-Hamas Conflict: इजरायल के प्रधानमंत्री ने दी ऐसी चेतावनी 

Related Posts

1 of 664