देश - विदेश

Indonesia Earthquake: बाली में आया इतनी तीव्रता का भूकंप

 

डेस्क। Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया के बाली में मंगलवार सुबह भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (EMSC) के हवाले से जानकारी देते हुए रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता भी 7.0 बताई। बता दें भूकंप का केंद्र इंडोनेशिया के मातरम से 201 किलोमीटर उत्तर में धरती की सतह से 518 किलोमीटर नीचे डिटेक्ट हुआ है।

वहीं अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (UGS) ने भूकंप की तीव्रता 7.1 की बताई है। इंडोनेशियाई भूवैज्ञानिक एजेंसी के अनुसार बाली और लोम्बोक के तटीय इलाकों में सुबह 4 बजे से ठीक पहले भूकंप भी महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार इंडोनेशिया में भूकंप के शुरुआत में दो झटके भी महसूस किए गए और इनकी तीव्रता 6.1 और 6.5 आंकी गई।

स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार भूकंप का केंद्र पश्चिम नुसा तेंगारा, बंगसल के पास 525 किमी की गहराई पर बताया जा रहा है। समुद्र के गहराई में भूकंप के आने के बाद भी फिलहाल सुनामी की चेतावनी जारी नहीं करी गई है।

Related Posts

1 of 664