देश - विदेश

India On Iranian attack in Pakistan: जानिए क्या रहा भारत का रुख 

 

डेस्क। India On Iranian attack in Pakistan: बुधवार को पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में ईरान द्वारा की गई एयरस्ट्राइक के बाद दोनों देशों के बीच में तनाव काफी बढ़ गया है। इस हवा हमले में आतंकवादी संगठन जैश-अल-अदल के ठिकानों को निशाना भी बनाया गया, जिसमें दुर्भाग्य से दो बच्चों की जान ले ली और तीन अन्य घायल भी हो गए।

इसी संदर्भ में मीडिया के सवालों पर भारत के आधिकारिक प्रवक्ता, रंघिर जयसवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

जयसवाल ने ये कहा, “यह मामला ईरान और पाकिस्तान के बीच का है। जहां भारत का सवाल है, आतंकवाद के खिलाफ हमारा रुख सख्त रहा है और हम किसी भी तरह की छूट बर्दाश्त नहीं करते। हम ये मानते हैं कि कुछ देश आत्मरक्षा के लिए कार्रवाई करते हैं।”

Muslims On Ram Mandir: रामलाला का होगा मुस्लिमों द्वारा दिए गए केसर से तिलक 

भारत के इस बयान को संतुलित और परिस्थितिजन्य माना जा सकता है साथ ही एक तरफ, भारत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह आतंकवाद के खिलाफ डटकर खड़ा है, जो कि ईरान के इस हमले का मूल कारण भी है। दूसरी तरफ, भारत ने पाकिस्तान की संप्रभुता का भी सम्मान किया और मामले में हस्तक्षेप से दूरी भी बनाए रखी।

पाकिस्तान ने अपने हवाई क्षेत्र का अकारण उल्लंघन करने की निंदा करी है और ईरान को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी है। इसे पाकिस्तान की संप्रभुता का सीधा उल्लंघन बताया जा रहा है।

Iranian attack in Pakistan: जानिए क्या है विवाद का कारण 

ईरान द्वारा पाकिस्तानी सीमा के अंदर किए गए हवाई हमलों के बाद में पाकिस्तान सरकार ने मीडिया को इस घटनाक्रम को कवर करने और हमले वाले क्षेत्रों का दौरा करने से भी रोक दिया है। इस निर्णय ने देश में व्यापक आक्रोश और चिंता को जन्म दे दिया है।

Related Posts

1 of 664