देश - विदेश

भारत को किसी से सीखने की आवश्यकता नहीं है

देश:-भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता अगले एक महीने के लिए संभाल ली है. जिसमें भारत की पहली प्राथमिकता आतंकवाद से मुकाबला करना और बहुपक्षवाद को बढ़ावा देना होगा।

इस मौके पर यूएन में भारत की स्थायी एंबेसेडर रुचिरा कंबोज ने बताया कि भारत किन मुद्दों पर आगे बढ़ना चाहता है। उन्होंने कहा कि भारत को किसी से भी ये सीखने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है कि लोकतंत्र को लेकर क्या करना चाहिए। दिसंबर के पूरे महीने में रुचिरा कंबोज की यूएनएससी के अध्यक्ष वाली कुर्सी संभालेंगीं।

अध्यक्षता संभालने के पहले दिन रुचिरा कंबोज ने यूएन हेडक्वार्टर में मीडिया को संबोधित किया. जिसमें उन्होंने बताया है कि कैसे भारत अगले एक महीने में काम करेगा और क्या मुख्य एजेंडा होगा।

इस दौरान जब कंबोज से भारत में लोकतंत्र और बोलने की आजादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा, इस पर मुझे सिर्फ इतना ही कहना है कि भारत को किसी से भी सीखने की जरूरत नहीं है कि लोकतंत्र को कैसे चलाया जाता।

नोट- यह खबर एबीपी से ली गई है। टीम द्वारा इसमें कोई एडिटिंग नहीं की गई है।

Related Posts

1 of 664