देश - विदेश

IMD Alert: लुढ़केगा पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट

IMD Alert: बीते दिन दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्यों में बारिश हुई। वर्षा ने ठंड को निमंत्रण दे दिया है। आज कई राज्यों में धुंध के साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उम्मीद जताई जा रही है आज कई राज्यों में पुनः वर्षा होगी और तापमान में गिरावट आएगी। सूत्रों के मुताबिक तापमान में आई गिरावट के कारण ठिठुरन बढ़ेगी और लोगों को कड़ाके की ठंड झेलने के लिए अब तैयार रहना चाहिए।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) बीते दिन तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो मौसम के औसत से दो डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वैज्ञानिकों का दावा है आज तेज धुप नहीं निकलेगी। कुछ राज्यों में वर्षा होगी। बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय कोहरा दिखेगा। हालांकि बाद में मौसम कुछ राहत दे सकता है। अनुमान है की तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और 12 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

जानें औसत एक्यूआई:

दिल्ली- 375
गाजियाबाद – 296
फरीदाबाद – 275
गुरुग्राम – 265

Related Posts

1 of 664