देश - विदेश

ग्लोबल रिच लिस्ट 2024: अरबपतियों की सूची में भारत के ये लोग शामिल

 

 

 डेस्क। ग्लोबल रिच लिस्ट के अनुसार, मुकेश अंबानी की संपत्ति में बढ़ोतरी के साथ 10वें स्थान पर पहुंच चुके हैं। जिसका श्रेय मुख्य रूप से रिलायंस इंडस्ट्रीज को दिया जाता है। इसी तरह, गौतम अदाणी 15वें स्थान पर आ गए हैं।

चीन के बीजिंग को पछाड़कर मुंबई पहली बार एशिया की अरबपतियों की राजधानी बन चुका है। मुंबई में अब बीजिंग से ज्यादा अरबपति रहते हैं। हुरुन रिसर्च की 2024 ग्लोबल रिच लिस्ट के अनुसार, मुंबई में बीजिंग में 91 के मुकाबले 92 अरबपति लोग हैं। हालांकि, अगर चीन देश की बात करें तो भारत के 271 की तुलना में यहां 814 अरबपति लोग रहते हैं। 

आप करेगा पीएम आवास का घिराव 

न्यूयॉर्क के बाद अरबपतियों के मामले में मुंबई अब वैश्विक स्तर पर तीसरे स्थान पर पहुंच चुका है। अरबपतियों के मामले में न्यूयॉर्क पहले नंबर पर है और यहां सबसे अधिक 119 अरबपति लोग रहते हैं। इसके बाद लंदन आता है, जहां 97 अरबपति लोग हैं। इस मामले में मुंबई तीसरे स्थान पर पहुंच चुके है।

मुंबई में कितने नए अरबपति?

मुंबई में 26 नए अरबपतियों के कारण यह चीन की राजनीतिक और सांस्कृतिक राजधानी बन गई है। बीजिंग से आगे निकल गई है। जबकि बीजिंग में 18 अरबपतियों की कमी भी आई है।

कुल अरबपतियों की संपत्ति जाने

मुंबई की कुल अरबपतियों की संपत्ति 445 अरब डॉलर है, जो पिछले साल से 47 फीसदी से ज्यादा है। वहीं बीजिंग की कुल अरबपतियों की संपत्ति 265 अरब डॉलर की है, जो 28 फीसदी से भी कम है।

शहर में हैं इतने अरबपति

मुंबई के वेल्थ सेक्टर्स में एनर्जी और फार्मास्यूटिकल्स भी शामिल हैं, जिसमें मुकेश अंबानी जैसे अरबपति का नाम भी शामिल है। रियल एस्टेट के खिलाड़ी मंगल प्रभात लोढ़ा (और परिवार) को सबसे ज्यादा वेल्थ दी गई है।

इन अरबपतियों की वैश्विक रैंकिंग में भी हुआ सुधार

ग्लोबल रिच लिस्ट के अनुसार देखे तो, मुकेश अंबानी की संपत्ति में बढ़ोतरी के साथ 10वें स्थान पर बने रहे हैं। जिसका श्रेय मुख्य रूप से रिलायंस इंडस्ट्रीज को मिला है। इसी तरह, गौतम अदाणी की संपत्ति में बढ़ोतरी के बाद वह वैश्विक रैंकिंग पर आठवें पायदान से ऊपर 15वें स्थान पर पहुंच चुके हैं। एचसीएल के शिव नादर और उनके परिवार की संपत्ति और वैश्विक रैंकिंग दोनों काफी बेहतर हुई है। वह 16 स्थान से ऊपर 34 नंबर पर पहुंच गए हैं।

क्या आपके डिवाइसेज की बैटरी भी जल्दी जल्दी हो जाती है खत्म, अपने ये टिप्स

कुछ की रैंकिंग में देखी गई गिरावट

Prayagraj Latest News: शाइस्ता परवीन को लेकर फिर तेज हुए कयास 

ग्लोबल रिच लिस्ट में कुछ भारतीय अरबपतियों की वैश्विक रैंकिंग में हल्की गिरावट भी देखी गई है। सीरम इंस्टीट्यूट के साइरस एस पूनावाला की कुल संपत्ति 82 अरब डॉलर के साथ मामूली गिरावट (नौ पायदान गिरकर 55वें स्थान) पर भी रही है। भारत के अरबपति ग्रुप में सन फार्मास्यूटिकल्स के दिलीप सांघवी (61वें स्थान) और कुमार मंगलम बिड़ला (100वें) का भी योगदान रहा है। वहीं, राधाकिशन दमानी आठ स्थान से ऊपर चढ़कर 100वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

Related Posts

1 of 664