देश - विदेश

Earthquake In Afghanistan: जानिए कितना हुआ नुक्सान 

15
×

Earthquake In Afghanistan: जानिए कितना हुआ नुक्सान 

Share this article

 

डेस्क। Earthquake In Afghanistan: अफगानिस्तान में लगातार भूंकप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। आज सुबह एक बार फिर अफगानिस्तान भूकंप के झटकों से दहल उठा है। National Center for Seismology के अनुसार इस बार आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 की मापी गई है।

ये भूकंप सुबह 06 बजकर 39 मिनट पर आया था और भूकंप की गहराई तकरीबन 50 किलोमीटर धरती की सतह के नीचे दर्ज की गई थी। हाल ही के दिनों में अफगानिस्तान में कई बार भूकंप के झटके महसूस भी किए जा चुके हैं। 7 अक्टूबर को आए भूकंप में हजारों लोगों की जान तक चली गई थी।

Israel Hamas War: फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन शुरु 

इससे पहले जून 2022 में भी यहां भूकंप के कई झटके महसूस किए गए। पिछले दो दशक में यह अफगानिस्तान का सबसे भीषण भूकंप रहा। इस भूकंप में 1000 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 1500 लोग घायल भी हुए थे।