Girl eat hair of her own head: आजकल लोगों की अजीबोगरीब आदतों के बारे में सुनने को मिलता है। पर क्या आप ने सुना है कि लोगों को अपने नाखून चबाने और खाने की आदत होती है पर आज हम आपको एक ऐसी लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने नाखून नहीं बल्कि अपने सर के बालों को नोचकर खाया करती थी। वहीं साथ ही 14 साल की लड़की की जान बड़ी मुश्किल से बचाई गई। और इतना ही नहीं बल्कि उसके पेट से 3 किलोग्राम बालों का गुच्छा भी निकला गया। डॉक्टरों की टीम लंबी सर्जरी के बाद पेट से बालों का ये गुच्छा निकालने में कामयाब हो रहे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको यह बता दे कि ये लड़की बाल नोचने और फिर खाने के बाद लगभग पूरी तरह से गंजी हो चुकी थी। वहीं जिस कारण उसके पेट में ज्यादा मात्रा में बाल जमा हो जाने के कारण उसकी हालत भी बेहद गंभीर हो गई थी। वहीं एक रिपोर्ट के अनुसार, लड़की के माता-पिता काम की वजह से चीन के एक अलग हिस्से में चले गए थे और वो अपने दादा-दादी के साथ ही रहा भी करती थी, उन्होंने ही पोती की जिम्मेंदारी भी ली थी।
इसी के साथ लड़की के इलाज के प्रभारी जियान डैक्सिंग अस्पताल के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने बताया कि लड़की के पेट में जगह नहीं बची थी जिस कारण बिना खाने-पीने के चलते वो बीमार हो गई और दो घंटे की सर्जरी के बाद, डॉक्टरों ने लड़की के पेट और आंतों से बाल निकाल दिए और उससे 3 किलो वजन का एक विशाल हेयरबॉल बन गया था, जो मोटे तौर पर एक ईंट के बराबर होता था। डॉक्टरों ने यह भी बताया कि, ‘वह हमारे पास आई क्योंकि वह खा नहीं सकती थी, तक हमने यह पाया कि उसका पेट इतने बालों से भर गया था कि खाने के लिए और जगह नहीं थी वहीं उसकी आंत भी रूक सी गई थी।